सीआरपीएफ जवान पर लगा माओवादियों को हथियारों की आपूर्ति का आरोप, तीन गिरफ्तार

झारखंड में आतंक निरोधक दस्ते (एटीएस) ने माओवादियों को हथियारों की आपूर्ति करने के आरोप में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी. झारखंड पुलिस के एटीएस के पुलिस अधीक्षक प्रशांत आनंद ने बताया कि सीआरपीएफ के जवान समेत गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) को हथियारों की आपूर्ति करते थे.

हथियार स्पालई ग्रुप में सीआरपीएफ का जवान शामिल

पुलिस अधीक्षक प्रशांत आनंद ने कहा कि जिस गिरोह का पर्दाफाश किया गया है उसमें सीआरपीएफ का जवान अविनाश कुमार उर्फ चुन्नू शर्मा भी शामिल था. चुन्नू की उम्र करीब 29 साल है. वह बिहार के गया जिले के इमामगंज का रहने वाला है. चुन्नू वर्तमान में सीआरपीएफ की 182वीं बटालियन में पदस्थ है.

जवान समेत कुल तीन लोग गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सीआरपीएफ जवान के दो सहयोगियों ऋषि कुमार और पंकज कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है. पंकज की उम्र 48 साल है जबकि ऋषि की उम्र करीब 49 साल है. ऋषि बिहार के पटना के पास बेनीपुर का निवासी है जबकि पंकज मुजफ्फरपुर का रहने वाला है.

आरोपियों के पास से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं. बिहार पुलिस की मदद से अनिवाश और ऋषि की गिरफ्तारी के बाद हथियारों की बरामदगी की गई. पंकज को झारखंड पुलिस ने रांची से गिरफ्तार किया.

Amravati Riots: अमरावती दंगों के पीछे कई नाम आए सामने- जांच में जुटी महाराष्ट्र पुलिस की टीम

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News