सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी से की मुलाकात, दोनों डिप्टी सीएम भी रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश में भारी बहुमत के साथ एक बार फिर सरकार बनाकर योगी आदित्याथ ने इतिहास रचा और लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने. अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के बाद योगी आदित्यनाथ दिल्ली दौरे पर हैं. जहां उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात की. इससे पहले योगी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मुलाकात की. इस दौरान उनके दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी उनके साथ मौजूद रहे.

दिल्ली में तमाम बड़े नेताओं से मुलाकात
दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ अब दिल्ली में तमाम बड़े नेताओं से औपचारिक मुलाकात कर रहे हैं. राष्ट्रपति और पीएम मोदी से मुलाकात के बाद अब योगी आदित्यनाथ और उनके दोनों डिप्टी सीएम गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात करेंगे. बताया जा रहा है कि सीएम योगी की पार्टी के कुछ और बड़े नेताओं से भी मुलाकात हो सकती है.

पीएम मोदी से मिले थे एके शर्मा
इससे पहले आईएएस अधिकारी से कैबिनेट मंत्री बने एके शर्मा ने भी पीएम मोदी से मुलाकात की थी. एके शर्मा को दिल्ली से यूपी भेजा गया था. शर्मा पीएम मोदी के काफी करीबी माने जाते हैं. चुनाव से ठीक पहले यूपी में उनकी मौजूदगी को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हुए थे. बताया गया था कि सीएम योगी आदित्यनाथ और एके शर्मा के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है, हालांकि चुनाव के बाद सब कुछ ठीक होता दिखा. योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट में एके शर्मा को जगह दी गई.

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News