केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) घोटाले मामले में एनएसई के पूर्व सीओओ आनंद सुब्रमण्यम से पूछताछ की. पिछले 3 दिनों से चेन्नई में पूछताछ हो रही है. इस घोटाले मामले में सीबीआई टीम ने सेबी ऑफिस का विजिट भी किया, जहां से मामले से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने कब्जे में लिए हैं. ध्यान रहे कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की पूर्व प्रबंध निदेशक चित्र रामकृष्ण और उनके सहयोगियों के खिलाफ सेबी ने रिपोर्ट दी थी, जिसके चलते यह घोटाला एक बार फिर से सुर्ख़ियों में है. सेबी ने अपने आदेश में चित्र रामकृष्ण और उनके सहयोगियों के खिलाफ अनेक सख्त टिप्पणियां की थीं. इसके साथ ही जुर्माना भी लगाया था

इधर एनएसई की पूर्व एमडी चित्रा रामकृष्ण सेबी की रिपोर्ट आने के बाद लगातार मुश्किलों में फंसती चली जा रही हैं. केंद्रीय जांच ब्यूरो ने पिछले दिनों मुंबई में चित्रा से साल 2018 के एनएसई घोटाले में पूछताछ की. इसके साथ ही सीबीआई ने चित्रा समेत उनके दो पूर्व सहयोगियों आनंद सुब्रमण्यम और रवि नारायण के खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी करा दिया. जिसका मतलब साफ है कि यह लोग अब देश छोड़कर भी नहीं जा सकते.

इसके पहले आयकर विभाग ने चित्रा के ठिकानों पर छापेमारी की थी. सीबीआई के एक आला अधिकारी ने बताया कि चित्रा रामकृष्ण से कुछ दिनों पहले पूछताछ मई 2018 में दर्ज एक एफआईआर के आधार पर की गई. इस एफआईआर में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के अधिकारियों पर आरोप था कि उन्होंने कुछ ब्रोकर्स को अनुचित लाभ पहुंचाया था जिसके चलते नेशनल स्टॉक एक्सचेंज समेत आम निवेशकों को भी भारी नुकसान पहुंचा था.

यह भी पढ़ेंः UP Election 2022: पीएम मोदी के बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार, प्रधानमंत्री की साइकिल के साथ तस्वीर साझा की

अखिलेश यादव और मायावती से अपने रिश्ते पर क्या बोले राजा भैया? बीजेपी पर दिया ये जवाब

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया