सुप्रीम कोर्ट ने सुपरटेक के दो 40 मंजिला टॉवर्स गिराने का दिया आदेश, एमेराल्ड केस में सुनाया फैसला

<p style="text-align: justify;"><strong>नई दिल्ली</strong>: सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा में सुपरटेक की एमेराल्ड कोर्ट परियोजना के 40 मंजिला दो टावरों को ध्वस्त करने का आदेश दिया है. अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि नोएडा में सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट में लगभग एक हजार फ्लैटों वाले टावरों का निर्माण नियमों के उल्लंघन में किया गया था. अब सुपरटेक को अपनी लागत पर दो महीने के भीतर भीतर दोनों दावरों को ध्वस्त करना होगा.</p> <p style="text-align: justify;">इससे पहले साल 2014 में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दोनों टावरों को अवैध बताते हुए गिराने का आदेश दिया था. इन 40-40 मंजिला 2 टावरों में 950 फ्लैट बने हैं. हालांकि, बड़ी संख्या में लोग प्रोजेक्ट से अपने पैसे वापस ले चुके हैं. एमरल्ड कोर्ट परिसर में रह रहे लोगों ने आरोप लगाया था कि बिल्डर सुपरटेक ने पैसों के लालच में सोसाइटी के ओपन एरिया में बिना अनुमति के यह विशाल टावर खड़े कर दिए.</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News