नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट में आज 9 नए जजों ने पदभार संभाल लिया है. चीफ जस्टिस एनवी रमना ने आज सुबह सभी को पद की शपथ दिलाई. जो 9 लोग आज सुप्रीम कोर्ट जज बने हैं, उनमें से 8 हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस या जज हैं. उनके अलावा एक वरिष्ठ वकील भी सीधे सुप्रीम कोर्ट जज नियुक्त हुए हैं.

पहली बार हुआ शपथ ग्रहण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण

आमतौर पर चीफ जस्टिस के कोर्ट रूम में होने वाला यह कार्यक्रम इस बार कुछ अलग था. नए जजों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम सुप्रीम कोर्ट के नए भवन में बने सभागार में हुआ. इस ऑडिटोरियम में 900 लोगों के बैठने की व्यवस्था है. साथ ही पहली बार जजों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम का दूरदर्शन पर सीधा प्रसारण भी किया गया.

किन किन जजों ने ली शपथ?

जस्टिस ए एस ओका

जस्टिस विक्रम नाथ

जस्टिस जे के माहेश्वरी

जस्टिस हिमा कोहली

जस्टिस बी वी नागरत्ना

जस्टिस बेला त्रिवेदी

जस्टिस सी टी रविंद्रकुमार

जस्टिस एम एम सुंदरेश

और वरिष्ठ वकील पी एस नरसिम्हा.

2027 में जस्टिस नागरत्ना बन सकती हैं पहली महिला CJI

इन जजों में से भविष्य में जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस बी वी नागरत्ना और पी एस नरसिम्हा भारत के मुख्य न्यायाधीश बनने की संभावना हैं. अब तक सुप्रीम कोर्ट में कोई भी महिला चीफ जस्टिस नहीं हुई है. सितंबर 2027 में जस्टिस नागरत्ना के रूप में भारत को पहली महिला चीफ जस्टिस मिल सकती है. सुप्रीम कोर्ट में करीब 2 साल बाद हुई नई नियुक्तियों के बाद जजों के कुल 34 पदों में से 33 इन नियुक्तियों के बाद भर गए हैं.

यह भी पढ़ें-

Sharia law: जानें- 20 साल पहले कैसा था तालिबान का ‘शरिया कानून’, जब औरतों, अल्पसंख्यकों पर होती थीं बेहद कड़ी पाबंदियां

India Corona Updates: 5 दिन बाद 40 हजार से कम आए कोरोना मामले, 65 फीसदी केस सिर्फ केरल में दर्ज

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया