Congress Meeting With Prashant Kishor: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में शर्मनाक हार का सामना करने वाली कांग्रेस ने अब साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ दिल्ली में बड़ी बैठक की. इस बैठक में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भी शामिल हुए. बैठक में प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रेजेंटेशन दिया.

प्रेजेंटेशन पर समीक्षा के लिए बनाई जाएगी टीम- केसी वेणुगोपाल

बैठक खत्म होने के बाद कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने मीडिया को बताया, ‘’2024 में होने वाले चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर ने एक प्रेजेंटेशन पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और कुछ बड़े नेताओं के सामने पेश की. उनके इस प्रेजेंटेशन पर समीक्षा के लिए टीम बनाई जाएगी, जो कुछ समय बाद अपनी रिपोर्ट सौंपेगी और उसके बाद आखिरी निर्णय लिया जाएगा.’’

Prashant Kishor has given a detailed presentation on 2024 polls strategy to the Congress chief.The plan presented by him will be looked after by a group set up by Cong chief&the group will submit report within a week time to party chief for a final decision:Congress’ KC Venugopal pic.twitter.com/eKpn4Y5F5U
— ANI (@ANI) April 16, 2022

370 से 400 लोकसभा सीटों पर जीत का लक्ष्य रखे कांग्रेस- पीके

बैठक में प्रशांत किशोर ने कहा कि पार्टी को साल 2024 के लिए 370 से 400 लोकसभा सीटों पर जीत का लक्ष्य रखना चाहिए और जहां कांग्रेस कमजोर है, वहां स्थानीय दलों से गठबंधन करना चाहिए.

बैठक में कौन-कौन नेता पहुंचे?

मल्लिकार्जुन खड़गे

ए के एंटनी

अम्बिका सोनी

जय राम रमेश

मुकुल वासनिक

दिग्विजय सिंह

अजय माकन

यह भी पढ़ें-

Pakistan: इमरान की पार्टी के विधायकों ने पंजाब विधानसभा में डिप्टी स्पीकर पर किया हमला, मारे थप्पड़, फेंके लोटे

भारतीय सेना ने एकता के संदेश के साथ जारी किया भावुक वीडियो, लिखा- इस लड़ाई में कश्मीर अकेला नहीं

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया