कर्नाटक के धारवाड़ जिले के पुराने हुबली पुलिस थाने पर शनिवार रात भीड़ ने पथराव कर दिया. इस पथराव में 12 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 40 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अफसरों ने बताया कि भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करने के साथ ही आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े. फिलहाल शहर में निषेधाज्ञा लागू है.

पुलिस के वाहनों को भी क्षतिग्रस्त करने का प्रयास

हुबली-धारवाड़ के पुलिस आयुक्त लाभ राम ने कहा, "हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ छह मामले दर्ज किए गए हैं और स्थिति अब नियंत्रण में है. भीड़ ने पुलिस वाहनों को भी क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया."

इसलिए हुआ विवाद

पुलिस आयुक्त लाभ राम ने बताया कि, "एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाते हुए एक आपत्तिजनक पोस्ट शेयर किया था, जिस पर अन्य लोगों ने आपत्ति जताई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस ने उक्त लड़के के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था. लेकिन कार्रवाई से संतुष्ट नहीं होने के कारण आधी रात को बड़ी संख्या में शिकायत देने वाले लोग पुलिस थाने के बाहर जमा हुए और हंगामा करने लगे. देखते-देखते वे हिंसक हो गए. ऐसी घटना दोबारा न हो इसके लिए सभी जरूरी उपाय किए गए हैं."

’यह पूर्व नियोजित हमला था'

वहीं राज्य के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा कि, "इस हिंसा में एक पुलिस अधिकारी की हालत गंभीर है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हमले में शामिल कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है. यह एक पूर्व नियोजित हमला था."

ये भी पढ़ें

महाराष्ट्र: उद्धव सरकार को राज ठाकरे का अल्टीमेटम, कहा- ‘तैयार रहें हिंदू, 3 मई तक मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर हटाएं'

दिल्ली दंगे को संजय राउत ने बताया प्रायोजित, कहा- ‘प्रधानमंत्री इस पर भी करें मन की बात'

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया