स्थानीय निकाय विधान परिषद के चुनाव में डॉ कफ़ील खान को अखिलेश यादव की पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

गोरखपुर के चर्चित चिकित्सक डॉ कफ़ील खान को देवरिया-कुशीनगर स्थानीय निकाय विधान परिषद सदस्य के होने वाले चुनाव में समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है. डॉ. कफ़ील को गोरखपुर के बीआरडी अस्पताल में हुई बच्चों की मौत के मामले में मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर निलंबित किया गया था. कफ़ील खान सोमवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे. उन्होंने आज ही समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की और गोरखपुर हॉस्पिटल ट्रेजडी पर लिखी पुस्तक भेंट की.

Met with Honourable Former Chief Minister Shri @yadavakhilesh sir and presented him a copy of #TheGorakhpurHospitalTragedy 🙏 pic.twitter.com/B22rGgTv97
— Dr Kafeel Khan (@drkafeelkhan) March 15, 2022

उत्तर प्रदेश की 100 सदस्यीय विधान परिषद में वर्तमान में बीजेपी के 35 सदस्य, सपा के 17 और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के चार सदस्य हैं. उत्तर प्रदेश विधान परिषद में कांग्रेस, अपना दल (सोनेलाल) और निषाद पार्टी के एक-एक सदस्य हैं. फिलहाल 37 सीटें खाली हैं.

निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक, उच्च सदन की 36 सीटें 35 स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्रों में फैली हुई है, जहां नौ अप्रैल को एक साथ मतदान होगा और 12 अप्रैल को मतगणना होगी. स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से जीते सदस्यों का कार्यकाल पिछले सात मार्च को समाप्त हो गया था.

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News