सरकार ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस के ओमिक्रोन स्वरूप से दुनियाभर में आए संक्रमण के मामले पिछली लहरों के मुकाबले 6 गुना अधिक थे, लेकिन भारत इसके प्रसार को रोकने में कामयाब रहा जिससे अस्पतालों में कम संख्या में मरीज भर्ती हुए. साथ ही पहले के मुकाबले कम मौतें हुईं.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 15 मार्च को खत्म हुए सप्ताह में औसतन 3,536 मामले आए. संक्रमण के वैश्विक मामलों में भारत का योगदान केवल 0.21 प्रतिशत रहा. उसने कहा कि कई देशों में अब भी मामले बढ़ रहे हैं जो पिछली लहरों के मुकाबले अधिक हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने कोविड-19 से निपटने में भारत की जन स्वास्थ्य प्रतिक्रिया पर एक वेबिनार में कहा, ‘‘भारत में न केवल मामले बहुत कम आए बल्कि निरंतर प्रयासों से जल्द ही मामलों में गिरावट आनी शुरू हो गई. भारत अन्य देशों के मुकाबले ओमिक्रोन से अच्छी तरह से निपटा है’’

अस्पतालों में कम संख्या भर्ती हुए मरीज

अधिकारियों ने बताया कि भारत में तेजी से चल रहे टीकाकरण अभियान के साथ ही रोकथाम के प्रभावी उपायों और मामलों की जल्द पहचान किए जाने के कारण कोरोना वायरस की तीसरी लहर के दौरान अस्पतालों में कम संख्या में मरीज भर्ती हुए और कम मौतें हुईं. उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर 2021 तक भारत में 90.8 प्रतिशत आबादी को कोरोना वायरस रोधी टीके की पहली खुराक दे दी गई और 65.4 प्रतिशत को दूसरी खुराक दी गई जो जिंदगियों को बचाने में अहम साबित हुई.

भारत ने टीके की 180 करोड़ से अधिक खुराकें दे दी हैं जो अमेरिका से 3.2 गुना और फ्रांस से 12.7 गुना अधिक है. मंत्रालय के अनुसार, 96.74 करोड़ वयस्क लाभार्थियों ने भारत में कम से कम पहली खुराक ले ली है जो अमेरिका में दी गई खुराकों से 2.96 गुना और रूस में दी गई खुराकों से 6.71 गुना अधिक है. मंत्रालय ने कहा कि समय से टीकाकरण, चेहरे पर मास्क पहनना और कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन करना जारी है. उसने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में बढ़त हासिल करने के लिए गैर लाभकारी संगठनों से साझेदारी करना महत्वपूर्ण है.

यह भी पढ़ें.

चुनाव में हार के बाद बागी नेताओं की गुटबंदी से फूट की ओर बढ़ रही कांग्रेस, जी-23 गुट ने पार्टी नेतृत्व को दी ये नसीहत

21 मार्च को दोपहर 3 बजे योगी आदित्यनाथ लेंगे CM पद की शपथ, मंत्रियों की लिस्ट पर हुआ मंथन

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया