Haryana News: डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Ram Rahim) को 21 दिनों की फरलो मिलने के बाद सियासी पारा गरमा गया है. तमाम लोग इसे पंजाब विधानसभा चुनावों से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि हरियाणा के जेल मंत्री रनजीत सिंह चौटाला (Ranjit Singh Chautala) ने इसे पुराना नियम बताया और कहा कि इसे पंजाब चुनावों से जोड़ना गलत है. जेल मंत्री ने कहा कि यह नियम पुराना है और हमने कोई नियम नहीं तोड़ा है. रेप और हत्या के मामले में 2017 में पकड़े जाने के बाद से राम रहीम को पहली बार फरलो मिली है.

हरियाणा के जेल मंत्री रनजीत सिंह चौटाला ने कहा, “जब कोई कैदी 3 साल पूरे कर लेता है, तो हर कैदी को फरलो मिलती है. ये सदा से चला आ रहा है. बाबा कोई अलग नही थे, एक सामान्य कैदी थे. जो फरलो मिली है, वह डिविजनल कमिश्नर ने दी है. उनके देने के बाद हमें ऑर्डर आता है. ऑर्डर आने के बाद हमारी जिम्मेदारी यह है कि कैदी को प्रशासन को सौंप देना देना और फरलो खत्म होने के बाद कैदी को वापस ले लेना. हमारी जिम्मेदारी उनको जेल मे रखना है. अब प्रशासन का काम है कि उनको कैसे रखना है.”

जेल मंत्री ने कहा कि, “जब सारे इंतजाम पहले से पुख्ता कर लिए जाते हैं, तब ही प्रशासन कैदी को ले जाता है. हरियाणा में कहीं भी ले जाए. ये होम मिनिस्ट्री तय करती है. आज ही ऑर्डर आए हैं. 90 फीसदी केसों मे फरलो मिलती है. हमें विश्वास है कि कोई हालात खराब नही होंगे. तीन साल से हमने भी बाबा को अंदर देखा है. राम रहीम की फरलो को पंजाब चुनाव से जोड़ा जा रहा है, जो गलत है.” जेल मंत्री ने इस पर कहा कि “अगर 6 महीने पहले अगर तीन साल पूरे हो जाते, तो 6 महीने पहले फरलो दे देते. ये तो नियम है. नियम तो हमने तोड़ा ही नही.”

2017 के बाद पहली बार राम रहीम सिरसा में अपने डेरे पर पहुंचेंगे. राम रहीम को 2017 में रेप का दोषी करार दिया गया था. इसके बाद राम रहीम को पत्रकार हत्‍याकांड में भी दोषी पाया गया. राम रहीम को बेहद ही नाटकीय ढंग से गिरफ्तार किया गया था. इस दौरान डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों और हरियाणा पुलिस के बीच हिंसक घटना भी देखने को मिली थी.

यह भी पढ़ेंः संसद में दिए PM Modi के बयान पर घमासान, केजरीवाल ने बताया झूठ, कांग्रेस ने कहा- बिना योजना के लॉकडाउन थोपा था

Delhi Crime: दिल्ली में तेज आवाज में स्पीकर बजाने पर हुई युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया