Lata Mangeshkar Passes Away: मशहूर गायिका लता मंगेशकर के निधन पर शोक जताते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके सम्मान में सोमवार को आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की. इसके साथ ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अगले 15 दिनों के लिए हर सार्वजनिक स्थान, सरकारी स्थापना और ट्रैफिक सिग्नल पर भारत रत्न लता मंगेशकर के गाने बजाने की घोषणा की है.

बनर्जी ने कहा कि वह मंगेशकर की आवाज से मंत्रमुग्ध थीं. उन्होंने इस बात का आभार व्यक्त किया कि मंगेशकर ने बंगाल और पूर्वी भारत के कलाकारों को स्नेह दिया. मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘मैं देश की महान शख्सियत भारत रत्न लता मंगेशकर को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं. उनके परिवार और दुनिया भर में उनके अरबों प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं. वह सचमुच भारत की सुर कोकिला थीं.’’

बनर्जी ने कहा, ‘‘दुनिया भर में उनके सभी प्रशंसकों और शुभचिंतकों की तरह, मैं भी उनकी आवाज और प्रस्तुतिकरण से मंत्रमुग्ध थी और मैं आभारी महसूस करती हूं कि उन्होंने बंगाल और पूर्वी भारत के कलाकारों को स्नेह दिया और संगीत की अपनी शानदार दुनिया के लिए अभिन्न माना.’’

बाद में, बनर्जी ने एक बांग्ला समाचार चैनल को बताया कि राज्य सरकार मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त करने और उन्हें सम्मानित करने के लिए सोमवार को आधे दिन की छुट्टी घोषित करेगी. मंगेशकर (92) का रविवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया. गायिका कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं और उन्हें बीमारी के मामूली लक्षण थे. उन्हें आठ जनवरी को ब्रीच कैंडी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया था.

ये भी पढ़ें- इंदौर की जिस गली में जन्मी थीं ‘स्वर कोकिला’ Lata Mangeshkar, उसे उनके जीते जी नहीं मिल सका उनका नाम

ये भी पढ़ें- Lata Mangeshkar Death: लता मंगेशकर के निधन पर PM मोदी ने जताया शोक, बोले – देश में खालीपन छोड़ गईं दीदी

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया