कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने गुरुवार को कहा कि वह अल कायदा प्रमुख अयमान अल-जवाहिरी द्वारा कॉलेज की छात्रा मुस्कान खान की तारीफ करने से हैरान नहीं हैं. मुस्कान वहीं लड़की है जिसने क्लास के अंदर हिजाब पहनने के अपने अधिकार का बचाव किया था.

जवाहिरी की वीडियो में मुस्कान की जमकर तारीफ की गई है साथ ही जारी पोस्टर में भी मुस्कान को सरहाया गया है. सीएम बोम्मई ने जवाहिरी के इस वीडियो पर कहा कि, उन्हें इस सब पर आश्चर्य नहीं है. सीएम बोले, कुछ ताकतें लगातार जनता के बीच अराजकता और भ्रम पैदा कर रही हैं. इसके हिस्से के रूप में, अल कायदा ने स्पष्ट रूप से अपने विचार व्यक्त किए हैं. उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने जवाहिरी के वीडियो की प्रामाणिकता का पता लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं.

सिद्धारमैया के बयान को बताया बेतुका

वहीं, मुख्यमंत्री ने विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धारमैया को भी इस मुद्दे पर आड़े हाथ लेते हुए कहा कि उनका दिया बयान बेतुका है. बता दें सिद्धारमैया ने कहा था कि जवाहिरी के वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है और इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का हाथ है. वहीं, बोम्मई ने सिद्धारमैया के इस आरोप को खारिज करते हुए कहा कि इसके पीछे कोई तर्क और आधार नहीं. मुख्यमंत्री ने सिद्धारमैया से सवाल करते हुए पूछा, “मुझे आश्चर्य है कि अल कायदा का नाम (हिजाब विवाद में) सामने आने के बाद सिद्धारमैया बेचैन क्यों हो गए हैं? यही महत्वपूर्ण सवाल है? अगर अल कायदा का नाम सामने आता है तो सिद्धारमैया को क्या दिक्कत है?”

वीडियो के पीछे आरएसएस का हाथ है- सिद्धारमैया

बता दें, कांग्रेस के दिग्गज नेता सिद्धारमैया ने कहा था कि, जवाहिरी का वीडियो आरएसएस द्वारा बनाया गया था. उन्होंने ये भी आरोप लगाया था कि, ये आरएसएस है जो उन्हें (वीडियो) भेजता है. यह सब नकली है. केवल इन्हीं लोगों ने इसे तैयार किया है. दरअसल, फरवरी महीने में हिजाब विवाद अपने चरम पर था. बीकॉम द्वितीय वर्ष के छात्र मुस्कान खान को हिजाब के साथ कॉलेज में प्रवेश करने के लिए छात्रों के एक समूह ने भगवा शॉल पहना था. जैसे ही उन्होंने "जय श्री राम" का नारा लगाया, मुस्कान ने "अल्लाह-हू-अकबर" चिल्लाते हुए जवाब दिया. इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रित किया.

हमें जवाहिरी की वीडियो मामले से दूर रखें- मुस्कान का परिवार

वहीं, मुस्कान खान के परिवार ने अल कायदा के साथ किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया है और कहा है कि वो नहीं जानता कि जवाहिरी कौन था. मुस्कान के पिता मोहम्मद हुसैन खान ने परिवार को विवाद से दूर रखने को कहा. हुसैन ने कहा कि लोग उन्हें इस मुद्दे से दूर रखे वो किसी आतंकवादी संगठन के नेता से तारीफ नहीं चाहते हैं.

यह भी पढ़ें.

<a style="margin: 0px; padding: 0px; box-sizing: border-box; color: #ec2436 !important; text-decoration: none; cursor: pointer;" title="Russia Ukraine War: राष्ट्रपति पुतिन की दोनों बेटियां कौन हैं और क्या करती हैं? क्यों अमेरिका बना रहा निशाना?" href="https://www.abplive.com/news/world/russia-ukraine-war-who-are-vladimir-putin-daughters-and-what-they-do-whom-us-imposed-sanctions-2097041" target="">Russia Ukraine War: राष्ट्रपति पुतिन की दोनों बेटियां कौन हैं और क्या करती हैं? क्यों अमेरिका बना रहा निशाना?

<a style="margin: 0px; padding: 0px; box-sizing: border-box; color: #ec2436 !important; text-decoration: none; cursor: pointer;" title="पंजाब कांग्रेस का अंदरूनी झगड़ा हार के बाद भी जारी, महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान सिद्धू और ढिल्लों में हुई बहस" href="https://www.abplive.com/news/india/punjab-congress-internal-quarrel-navjot-singh-sidhu-and-barinder-dhillon-debate-during-protest-against-inflation-ann-2097292" target="">पंजाब कांग्रेस का अंदरूनी झगड़ा हार के बाद भी जारी, महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान सिद्धू और ढिल्लों में हुई बहस

About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’