मिस यूनिवर्स-2021 हरनाज संधू ने समाज से हिजाब सहित विभिन्न मुद्दों पर लड़कियों को निशाना बनाए जाने पर रोक लगाने की अपील की है. संधू ने कहा, "वे जैसे चाहती हैं उन्हें जीने दें." बता दें कि कर्नाटक हाई कोर्ट की तीन-न्यायाधीशों की पीठ ने हाल में उन याचिकाओं को खारिज कर दिया, जिनमें शैक्षणिक संस्थानों की कक्षाओं में हिजाब पहनने की अनुमति मांगी गई थी.

अदालत ने अपने फैसले में कहा था कि हिजाब इस्लाम में आवश्यक धार्मिक प्रथा नहीं है और शैक्षणिक संस्थानों में निर्धारित पोशाक नियम का पालन किया जाना चाहिए. सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक क्लिप में एक पत्रकार ने संधू से हिजाब के मुद्दे पर उनके विचार पूछे. यह वीडियो यहां 17 मार्च को मिस यूनिवर्स-2021 की घर वापसी के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम का था.

लड़कियों को निशाना बनाए जाने पर जाहिर की नाराजगी

इससे पहले कि संधू सवाल का जवाब देतीं, आयोजक ने हस्तक्षेप करते हुए पत्रकार को कोई भी राजनीतिक सवाल पूछने से परहेज करने के लिए कहा. आयोजक ने मीडिया को संधू की यात्रा, सफलता और प्रेरणास्रोत बनने के बारे में सवाल पूछने का सुझाव दिया. पत्रकार ने जवाब दिया, "हरनाज़ को यही बात कहने दीजिए." इसके बाद संधू ने समाज में लड़कियों को निशाना बनाए जाने पर नाराजगी प्रकट की.

’आप हमेशा लड़कियों को ही क्यों निशाना बनाते हैं?'

उन्होंने कहा, "ईमानदारी से बताइए, आप हमेशा लड़कियों को ही क्यों निशाना बनाते हैं? अब भी आप मुझे निशाना बना रहे हैं. जैसे, हिजाब के मुद्दे पर लड़कियों को निशाना बनाया जा रहा है. उन्हें (लड़कियों को) उनकी मर्जी से जीने दीजिए, उन्हें उनकी मंजिल तक पहुंचने दीजिए, उन्हें उड़ने दीजिए. उनके पंख मत काटिए. काटने ही हैं तो अपने पंख काटिए."

इसके बाद संधू ने पत्रकार से उनकी यात्रा, उसके सामने आने वाली बाधाओं और इस साल की शुरुआत में हुई सौंदर्य प्रतियोगिता में सफलता हासिल करने के बारे में सवाल पूछने के लिए कहा.

ये भी पढ़ें-

<a title="पाकिस्तान के पीएम इमरान खान को एक और बड़ा झटका, अब गठबंधन सहयोगी ने छोड़ा साथ" href="https://www.abplive.com/news/world/baloch-ally-of-pakistan-pm-imran-khan-shahzain-bugti-resign-2089671" target="">पाकिस्तान के पीएम इमरान खान को एक और बड़ा झटका, अब गठबंधन सहयोगी ने छोड़ा साथ

<a title="’देश में दो तरह की इंग्लिश’, चेतन भगत के इस ट्वीट पर शशि थरूर ने दिया मज़ेदार जवाब" href="https://www.abplive.com/news/india/chetan-bhagat-share-photo-with-shashi-tharoor-told-two-kinds-of-english-in-india-congress-leader-reply-2089685" target="">’देश में दो तरह की इंग्लिश’, चेतन भगत के इस ट्वीट पर शशि थरूर ने दिया मज़ेदार जवाब

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया