हिमाचल प्रदेश चुनाव में कौन होगा बीजेपी का CM फेस, जेपी नड्डा ने बताया

हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के फेरबदल की अटकलों को विराम लगाते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जय राम ठाकुर को हरी झंडी दे दी. जेपी नड्डा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में होंगे. यहां तक कि हिमाचल में मंत्रिमंडल फेरबदल भी नहीं होगा. जेपी नड्डा शिमला में नगर निगम व विधानसभा की तैयारियों को लेकर सितंबर तक का एक लंबा कार्यक्रम भी संगठन व सरकार को दे गए.

पार्टी गुण दोष के आधार पर फैसले लेती है- नड्डा

उत्तराखंड में हारे हुए पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाने जबकि प्रेम कुमार धूमल को 2017 में  मुख्यमंत्री न बनाए जाने के सवाल पर नड्डा ने कहा कि पार्टी गुण दोष के आधार पर फैसले लेती है. हालांकि, आज धूमल के जन्मदिन पर उन्होंने बधाई जरूर दे दी. परिवारवाद को लेकर भी नड्डा ने साफ-साफ जबाब नहीं दिया. उन्होंने कहा कि पार्टी परिस्थितियों के हिसाब से निर्णय लेती है. हिमाचल में मौजूदा विधायकों के टिकट काटने को लेकर पूछे सवाल पर जेपी नड्डा ने कहा कि बीजेपी 10 से 15 फीसदी टिकट काटती ही है.

कांग्रेस के समय हिमाचल की अनदेखी की गई- नड्डा

महंगाई को लेकर नड्डा ने कहा कि कोविड के बाद ये परिस्थियां उपजी है. विकास होता है, तो महंगाई भी बढ़ती है. हिमाचल में विकास का श्रेय बीजेपी को देते हुए नड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के समय हमेशा हिमाचल की अनदेखी की गई, जबकि बीजेपी हिमाचल को 90:10 अनुपात से योजनाओं का लाभ दे रही है.

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में इस साल दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं. यहां 68 विधानसभा सीटें हैं. इनमें से 20 सीटें रिजर्व हैं, 17 अनुसूचित जाति और 3 अनुसूचित जाति के लिए है, जबकि बाकी की 48 सामान्य सीटें हैं.

ये भी पढ़ें-

Pakistan Political Crisis: प्रधानमंत्री पद के लिए नामांकन आज, इमरान खान का नाम ECL में रखने को लेकर कल इस्लामाबाद HC में सुनवाई

कल एक तरफ शाहबाज चुने जाएंगे पीएम, तो दूसरी ओर मनी लॉन्ड्रिंग केस में कोर्ट में तय होंगे आरोप

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News