शिमला: हिमाचल प्रदेश में गर्मी के साथ-साथ सूखे ने पिछले 14 साल का रेकॉर्ड तोड़ दिया है. मार्च माह में नाममात्र 5.4 फ़ीसदी बारिश ही रिकॉर्ड की गई है. मार्च माह में कम बारिश होने से प्रदेश में सूखे जैसे हालात बन गए हैं. फसलें बारिश न होने से सूखने लगी है. तापमान दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है. जंगल आग से दहकने लगे हैं. पानी की क़िल्लत सामने आने लगी है. सबसे बड़ी चिंता ये सत्ता रही है कि आने वाले दिनों में भी पहाड़ी प्रदेश हिमाचल में सूखे व गर्मी से राहत की उम्मीद नही है.

मौसम केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि इस मर्तबा मार्च माह में माइनस 95.1 फ़ीसदी कम बारिश रिकॉर्ड की गई है. यानी कि इस बार मात्र 5.4 फ़ीसदी बारिश ही हुई. इससे पहले 2008 में 95.9 फ़ीसदी कम बारिश दर्ज हुई थी.

हिमाचल में मार्च माह में ही गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ डाले है. तापमान सामान्य से 6 से 7 डिग्री ज़्यादा चल रहे है. इस बार हिमाचल ही नही बल्कि देश भर में गर्मी नए रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर है. ये सब जलवायु परिवर्तन का नतीजा है. जिसके चलते सूखे जैसे हालात देखने को मिल रहे है. जिसका पानी की समस्या के साथ साथ फसलों पर विपरीत असर पड़ रहा है. सुरेंद्र पाल ने बताया कि आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत की उम्मीद नही है.

हिमाचल के पर्यटन स्थलों में तापमान मार्च माह के मध्य में ही गर्मी के रिकॉर्ड तोड़ चुका है. हिमाचल के पर्यटन स्थलों जहां लोग सुकून की तलाश में आते है वहां भी तापमान सामान्य से 6 से 7 डिग्री ज्यादा चल रहा है. शिमला में पिछले 24 घंटे के दौरान 25.6 डिग्री, मनाली में 25.8 और धर्मशाला में 33.0 डिग्री तापमान दर्ज़ किया गया. सबसे ज़्यादा तापमान ऊना जिला में 40.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.

यह भी पढ़ें:

कैब और टैक्सी ड्राइवर्स का हल्ला बोल, पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की बढ़ती कीमतों के खिलाफ किया प्रदर्शन

इस पार्टी के खाते में आया सबसे ज्यादा कॉरपोरेट डोनेशन, दान में मिला 720 करोड़

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया