कोरोना वायरस ने जब से हमारे बीच आया है, तब से लेकर आज तक हमारे जीवन में कई तरह के बदलाव आए हैं. कोरोना ने हमारे जीवन जीने के तरीके को पूरा बदल दिया है. इसी बदलाव और कोरोना के सुरक्षित दूरी को देखते हुए हैदराबाद के उद्यमी ने एक बड़ा अनोखा आविष्कार किया है. दरअसल, हैदराबाद के इस उद्यमी ने एक कॉनटैक्टलेस पानीपुरी सर्विंग मशीन बनाई है. इस मशीन के इस्तेमाल करने में किसी भी तरह का शारीरिक संपर्क की जरूरत नहीं पड़ेगी.

हैदराबाद के कमाल करने वाले मशीन बनाने वाले का नाम नागरेड्डी मनो साई है. अपनी इनोवेटिव प्रोजेक्ट के बारे में बोलते हुए साई ने कहा कि कॉलेज के दिनों से ही मैने प्रोस्थेटिक्स में मौजूदा मुद्दों को हल करने के लिए कृत्रिम हाथ विकसित करना शुरू कर दिया, इसे भारतीय विज्ञान संस्थान द्वारा भी अनुमोदित किया गया था।

इनोवेशन में आए जूनून को देखते हुए मैं स्टार्टअप में आया, जहां मेरे माता-पिता ने मेरा पूरा सहयोग दिया. कोविड का प्रभाव जैसे-जैसे बढ़ता जा रहा था, हम स्वच्छा रहन सीख रहे थे. उसी समय मैने स्वच्छता के साथ पानीपुरी खाने के लिए कुछ नया करने का फैसला किया. इसके बाद जब मैने बाजार में इसके बारे में पता किया तो जानकारी मिली की बाजार में सेमी-इंड्यूसर है, लेकिन पूरी तरह से स्वचालित नहीं है. इसके बाद से ही मैने यह मशीन बनाने की ठान ली.

एक बार में भर सकती हैं 300 पुरी

उन्होंने अपने मशीन के बारे में बताते हुए कहा कि यह एक कॉम्पैक्ट और पूरी तरह से स्वचालित पानीपुरी सर्विंग मशीन है. इस मशीन की लोडिंग क्षमता 300 पुरी की है. इस्तेमाल कर इस मशीन को बड़ी आसानी से साफ किया जा सकता है. इसके जरिए लोगों को बिना छुए स्वादिष्ट पानीपुरी परोसा जाएगा. हमने इस मशीन के पेटेंट के लिए डिजाइन भेज दिया है, फिलहाल यह विचाराधीन है.

यह भी पढ़ें:

असम: ब्रह्मपुत्र नदी में टक्कर के बाद डूबी नाव, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा आज नेमाटीघाट का करेंगे दौरा

India Weather Updates: दिल्ली में हो सकती है झमाझम बारिश, मौसम विभगा ने जारी किया अलर्ट

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया