दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की साइबर सेल ने फर्जी वेबसाइट (Fake Website) बनाकर ताज महल (Taj Mahal) घूमने की ऑनलाइन टिकट (Online Ticket) बेचने का फर्जीवाड़ा करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है. पुलिस (Police) ने यह गिरफ्तारी भारत सरकार की मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर (Ministry of Culture) की शिकायत मिलने के बाद की. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने www.agramonuments.in नाम की फ़र्ज़ी वेबसाइट बनाई हुई थी. जिसके जरिये कई लोगो को ऑनलाइन टिकट के नाम पर चूना लगा चुका था.

सॉफ्टवेयर इंजीनियर है आरोपी

दिल्ली पुलिस के मुताबिक उन्हें शिकायत मिली थी कि कोई शख्स एक फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों को चुना लगा रहा है. इस वेबसाइट के जरिए कोई भी टूरिस्ट ऑनलाइन टिकट के लिए पेमेंट करता तो टिकट जनरेट नहीं होता. बल्कि सिर्फ अकाउंट से पैसा कट जाता था. शिकायत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने इस फर्जी वेबसाइट का पता लगाया और उसके बाद पुलिस उत्तराखंड पहुंच गई जहां से आरोपी की गिरफ्तारी हुई.

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है. कोरोना के चलते लॉकडाउन लगने के बाद उसकी नौकरी चली गई थी. जिसके बाद उसने यह फर्जी वेबसाइट बनाई और लॉकडाउन खुलने के बाद लोगों से चीटिंग करने लगा.

आरोपी का लैपटॉप बरामद

दिल्ली पुलिस ने आरोपी का लैपटॉप और मोबाइल भी बरामद कर लिया है. पुलिस के मुताबिक इसी लैपटॉप की मदद से आरोपी ने फर्जी डोमेन के जरिए यह वेबसाइट बनाई थी. शुरुआती जांच में आरोपी के साथ पुलिस को किसी और की इंवॉल्वमेंट नजर नहीं आई है. फिलहाल, पुलिस पूछताछ कर अभी पता लगाने में जुटी है कि अब तक इस तरह से कितने लोगों को चूना लगा चुका है.

Karhal से Akhilesh Yadav लड़ेंगे चुनाव, जानिए- ग्राउंड जीरो से विधानसभा सीट का हाल

Kamal Nath ने Shivraj Singh Chouhan से की मुलाकात, धरना देते रहे Digvijay Singh

About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’