नई दिल्ली:  केंद्र सरकार ने 16 मार्च से 12-13 साल और 13-14 साल के आयु वर्ग के बच्चों के लिए कोविड टीकाकरण का विस्तार करने का फैसला किया है. अब तक सिर्फ 15 से 18 साल तक आयु वर्ग के बच्चों को कोरोना की वैक्सीन दी जा रही थी. इसके अलावा 60 से ज्यादा उम्र सभी लोग अब 16 मार्च से कोरोना वैक्सीन की प्रिकॉशन डोज ले सकेंगे, इसे पहले किसी और गंभीर बीमारी से ग्रसित 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को ही प्रिकॉशन डोज दी जा रही थी.

केंद्र सरकार ने कई एक्सपर्ट्स और साइंटिफिक बॉडी के साथ विचार-विमर्श के बाद 12-13 साल और 13-14 साल के आयु समूहों- 2008, 2009 और 2010 में पैदा हुए बच्चों के लिए कोविड टीकाकरण शुरू करने का फैसला लिया है. इस आयुवार्ग को बायोलॉजिकल ई, हैदराबाद द्वारा निर्मित कॉर्बेवैक्स दी जाएगी.

जबकि जब 15 से 18 साल के आयुवर्ग के बच्चों के लिए टीकाकरण शुरू हुआ था तब उस आयुवर्ग को भारत बायोटेक की कोवैक्सीन दी गई थी. इसके साथ ही भारत में 12 साल से ज्यादा बच्चों को टीकाकरण शुरू हो जाएगा.

16 जनवरी 2021 को शुरू हुआ था टीकाकरण
भारत में 16 जनवरी 2021 को टीकाकरण की शुरुआत हुई थी और चरणबद्ध तरीके से भारत में टीकाकरण किया गया. इसी दौरान बच्चों पर कोरोना वैक्सीन के ट्रायल किए गए और इसी साल की शुरूआत में बच्चों की वैक्सीन दिए गए हैं. भारत में अब तक 1,80,19,45,779 डोज दी जा चुकी है. वहीं 1,03,89,740 लोगों को कोरोना की प्रिकॉशन डोज दी जा चुकी है.

यह भी पढ़ें:

पांच राज्यों में जीत के बाद राष्ट्रपति चुनाव के लिए कैसी है BJP की स्थिती? क्या कहते हैं आंकड़े

Maggi और चाय-कॉफी भी हो गई महंगी, अब 12 रुपये वाली मैगी के लिए खर्च करने होंगे ज्यादा पैसा, जल्दी से करें चेक

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली