1993 Mumbai Blasts: भारतीय जांच एजेंसी का दावा है कि 1993 मुंबई ब्लास्ट के मोस्ट वांटेड आतंकी अबु बक्र को UAE से गिरफ्तार कर लिया गया है. यह गिरफ्तारी UAE की एजेंसियों के सहयोग से की गई है. सूत्रों ने यह भी बताया की उसे भारत लाने का प्रयास किया जाएगा.

एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि साल 2019 में भी वह यूएई से ही पकड़ा था और तब उसे भारत लाने में सफलता नहीं मिली थी. इस बार दोबारा उसे पकड़ा गया है और इस बार भारत लाने की कोशिश होगी. अबु पर भारत में ब्लास्ट के लिए RDX लाने का आरोप है. मिली जानकारी के अनुसार उसे पकड़ने के लिए काफी दिनों से ऑपरेशन चलाया जा रहा था. गिरफ्तारी से पहले उसे पाकिस्तान और UAE में छिपे रहने की जानकारी मिली थी.

दरअसल अबु बक्र को अंडरव‌र्ल्ड डान दाऊद इब्राहिम का करीबी माना जाता है. उसपर 1993 में मुंबई ब्लास्ट में शामिल होने के अलावा POK में विस्फोटकों की ट्रेनिंग देने और आतंकियों को हथियार सप्लाई करने जैसे कई आरोप हैं. अबु बक्र पर आरोप है कि मुंबई ब्लास्ट के दौरान उसने ही भारी मात्रा में आरडीएक्स की सप्लाई की थी.

मुंबई ब्लास्ट में 257 लोगों की मौत

12 मार्च 1993 में हुए मुंबई ब्लास्ट में 257 लोगों की मौत हुई थी. इस दिन सिलसिलेवार तरीके से 12 मिनट में एक के बाद एक-एक करके 11 और धमाके होते हैं और मुंबई के साथ-साथ पूरा देश दहशत में आ गया था. धमाके में कुल 257 लोगों की जान चली गई थी और 700 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे.

ये भी पढ़ें:

Assembly Elections: ताबड़तोड़ प्रचार का सुपर सैटरडे, सहारनपुर जाएंगी मायावती तो उत्तराखंड पहुंचेंगे राहुल गांधी, डोर डू डोर कैंपेन करेंगे योगी

Jammu Kashmir Encounter: Srinagar के जकुरा में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, दो पिस्टल बरामद

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया