नवाब मलिक के बेटे आमिर मलिक ने मुंबई के विनोबा भावे पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. आमिर की शिकायत पर VB नगर पुलिस ने इम्तियाज नाम के एक अज्ञात शख़्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है. दरअसल, कुर्ला में जमीन के लेन-देन में ईडी ने नवाब मलिक के खिलाफ करवाई की थी. आरोपी इम्तियाज ने इस मामले में दावा किया कि वो नवाब मलिक को जमानत दिलवाने की कोशिश करेगा और इसके लिए तीन करोड़ रुपये की मांग कर रहा था.

सूत्रों ने बताया कि ये तीन करोड़ रुपए बिटकॉइन के रूप में मांग रहा था. इस मामले में वकील आमिर मलिक ने इम्तियाज नाम के शख्स के खिलाफ विनोबा भावे नगर पुलिस में केस दर्ज कराया है. यह फोन कॉल करने वाला दुबई से कॉल किया था ऐसा प्राथमिक जांच में सामने आया है.

नवाब मलिक पर क्या है आरोप

यह मामला अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के परिवार से जमीन खरीदने से जुड़ा है. इस मामले में जांच एजेंसी ने मनी लॉड्रिंग का आरोप लगाया है. इस मामले में ईडी ने नवाब मलिक को 23 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया था. जांच एजेंसी ने उनपर प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के प्रावधानों के तहत दंडनीय अपराधों में शामिल बताया था. गिरफ्तारी के बाद ईडी ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की थी. हिरासत की अवधि पूरी होने के बाद मुंबई की एक अदालत ने उन्हें 7 मार्च को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था.

नवाब मलिक पर आरोप है कि उन्होंने अंडरवर्लड डॉन दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर से कुर्ला स्थित गोवा वाले कंपाउंड की 3 एकड़ की जमीन को खरीदा था. इसके लिए उन्होंने सिर्फ 55 लाख रुपए दिए थे. जांच एजेंसी का कहना है कि जमीन की मौजूदा कीमत करीब 300 करोड़ रुपए है.

यह भी पढ़ें.

चुनाव में हार के बाद बागी नेताओं की गुटबंदी से फूट की ओर बढ़ रही कांग्रेस, जी-23 गुट ने पार्टी नेतृत्व को दी ये नसीहत

21 मार्च को दोपहर 3 बजे योगी आदित्यनाथ लेंगे CM पद की शपथ, मंत्रियों की लिस्ट पर हुआ मंथन

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली