3rd India-Central Asia Dialogue: भारत और मध्य एशियाई देशों की तीसरी वार्ता आज राजधानी दिल्ली में हुई, जिसमें उज्बेकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, कजाखस्तान, किर्गिजिस्तान और ताजिकिस्तान के विदेश मंत्रियों ने हिस्सा लिया. पांच मध्य एशियाई देशों के साथ भारत के संवाद के तीसरे संस्करण में अफगानिस्तान की स्थिति, संपर्क और विकास केंद्रित सहयोग को बढ़ावा देने पर जोर रहा. इस दौरान भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत का अफ़ग़ानिस्तान के साथ गहरा संबंध है.

अफ़ग़ानिस्तान के साथ भारत का गहरा संबंध- जयशंकर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा, ‘’हम सभी का अफ़ग़ानिस्तान के साथ गहरा संबंध है. हम सभी अफ़ग़ानिस्तान के लिए एक प्रतिनिधित्व करने वाली सरकार, आतंकवाद के ख़िलाफ लड़ाई और अफ़ग़ानिस्तान में महिलाओं, बच्चों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों का संरक्षण चाहते हैं.’’

कोरोना वायरस महामारी को लेकर एस जयशंकर ने कहा, ‘’कोविड ने सभी देशों को प्रभावित किया है. भारत ने 90 से अधिक देशों को वैक्सीन उपलब्ध कराई है.’’

Coronavirus Cases Today: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 7 हजार 81 नए केस दर्ज, ओमिक्रोन से अबतक 145 लोग संक्रमित

सहयोग का विस्तार करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है भारत

पिछले कुछ सालों में भारत ऊर्जा संपन्न मध्य एशियाई देशों को अपने विस्तारित पड़ोस का हिस्सा मानते हुए उनके साथ समग्र सहयोग का विस्तार करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है. अफगानिस्तान में हाल के घटनाक्रम ने पश्चिम एशियाई देशों के महत्व को मजबूत किया, जिनमें से तीन- ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान- युद्धग्रस्त राष्ट्र के साथ सीमा साझा करते हैं.

सभी पांच पश्चिम एशियाई देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों ने 10 नवंबर को अफगानिस्तान पर भारत द्वारा आयोजित क्षेत्रीय संवाद में भाग लिया. इसमें रूस और ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार भी शामिल हुए थे.

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया