यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित गोमती नगर विभूतिखंड में NGO के सचिव पर केंद्र सरकार से मिले 42 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया गया है। घपले की जानकारी के बाद संस्था के फाइनेंस हेड ने विभूतिखंड थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
संवाददाता: शिवा ठाकुर / आदर्श विश्वकर्मा
लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित गोमती नगर विभूतिखंड में NGO के सचिव पर केंद्र सरकार से मिले 42 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया गया है। घपले की जानकारी के बाद NGO के फाइनेंस हेड ने विभूतिखंड थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
यह भी पढ़ें: नई गाइडलाइन के अनुसार जिला अदालतों की सुरक्षा के लिए डीजीपी ने दिए निर्देश
खाते में पैसे आते ही बनाया गबन का प्लान
विभूतिखंड के विशेषखंड में सोशल एक्शन फॉर वेलफेयर ऐंड कल्चरल एडवांसमेंट का मुख्यालय है। NGO के फाइनेंस हेड आदेश कुमार के मुताबिक बिजनौर निवासी विश्वबंधु सक्सेना संस्था के सदस्य और सचिव हैं। 27 मई को केंद्र सरकार से प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्रों के 8 सेंटरों के कर्मचारियों की सैलरी के 38,22,643 लाख रुपये संस्था के खाते में आए थे। लॉकडाउन के कारण सचिव विश्वबंधु ऑफिस नहीं आ रहे थे। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने केंद्र से मिला अनुदान के साथ ही संस्था के खाते से 42 लाख रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिए।
आरोपी से पूछताछ शुरू होने की नौबत जैसे आई हुआ रफूचक्कर
30 मई को बैंक से रुपये निकलने की जानकारी पर सचिव से जवाब मांगा गया। छानबीन में पता चला कि NGO के अन्य खातों से भी रुपये निकालने की कोशिश की गई थी। इस पर एक जून को सभी खातों से लेनदेन पर रोक लगा दी गई। इस बीच आरोपित का फोन भी बंद हो गया। इसके बाद शनिवार को विभूतिखंड थाने में सचिव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है और वो फरार है, पुलिस ने खोज के लिए टीम लगा दी हैं।
About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’

