- गोविंद सिंह उर्फ कुंडल के निर्दोष होने के पर्याप्त सबूत से साबित होगी बेगुनाही
- एन डी तिवारी हत्याकांड में पुलिसया कहानी रटी रटाई भाषा से आरोपी को अपराधी बताना सही नहीं : अधिवक्ता विवेक कुमार पांडेय
- पुलिस का हर बार का किस्सा पुराना गोविंद पर लगे सारे आरोप बेबुनियाद, पुख्ता सबूत से निर्दोष होगा बरी
वाराणसी, 18 सितंबर, 2021 : प्रापर्टी डीलर एनडी तिवारी की हुई हत्या के मामले में आरोपी कुंडरिया थाना जंसा निवासी गोविंद सिंह ने गुरुवार को पुलिस को चकमा देकर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (भारतेंद्र सिंह) की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया।
प्रकरण के अनुसार, रोहनिया थाना क्षेत्र के अखरी निवासी एनडी तिवारी पांच अप्रैल की रात शूलटंकेश्वर मंदिर में दर्शन-पूजन कर घर लौट रहे थे, कि बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी । एनडी तिवारी के भाई ने इस हत्याकांड में तीन नामजद और अज्ञात के खिलाफ रोहनिया थाना में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में विवेचना के दौरान गोविंद सिंह का नाम प्रकाश में आने पर पुलिस ने गोविंद सिंह को आरोपी बनाया था। पुलिस गिरफ्तारी के लिए दबाव बना रही तो आरोपी कोर्ट में हाजिर हो गया। वारदात में राजेंद्र सिंह, आयुष शर्मा उर्फ आशू और देवेंद्र नारायण सिंह उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार किया गया है। दो लाख का इनामी बदमाश मनीष सिंह उर्फ सोनू, हेमंत सिंह और रमाशंकर सिंह उर्फ रिंकू की तलाश की जा रही है ।

कुंडल के अधिवक्ता विवेक कुमार पाण्डेय, प्रदीप कुमार दुबे व प्रदीप सिंह के अनुसार गोविंदा उर्फ कुंडल को महज परेशान करने की नियत से फंसाया जा रहा है उक्त घटना से कुंडल का कोई लेना देना नहीं है और ना ही कोई भूमिका है, पूर्व के पारिवारिक रंजिश के चलते महज फंसाने के लिए उसका नाम लिया जा रहा है, जिसके साक्ष्यो के बूते विवेक कुमार पांडेय ने आरोपी गोविंद सिंह के जल्द ही माननीय न्यायलय द्वारा राहत एवम बरी होने की बात कही है जिसमे स्वयं के बचाव के लिए न्यायलय में पुख्ता सबूत प्रस्तुत किए जाएंगे जिससे ये साबित हो सकेगा कि पुन: पुलिस द्वारा अज्ञात के नाम पर आरोपी के ऊपर लगाए गए सारे आरोप निराधार एवम गलत है जिसमें पुलिस द्वारा बनाई गई कहानी भी झूठी साबित होगी।
About the Author

-
शुभम बरनवाल ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत स्थानीय स्तर की रिपोर्टिंग से की, जहाँ उन्होंने जमीनी मुद्दों और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता दी। पिछले 6 वर्षों में उन्होंने स्थानीय पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
अपने अनुभव के दौरान उन्होंने नगर और क्षेत्रीय राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया है। खास तौर पर स्थानीय प्रशासन और क्षेत्रीय राजनीतिक गतिविधियों की रिपोर्टिंग में उनकी मजबूत पकड़ रही है।
वर्तमान में शुभम बरनवाल My Nation News में स्थानीय पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। यहाँ वे ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से क्षेत्र की महत्वपूर्ण खबरों को सटीक और तथ्यपरक तरीके से पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।
स्थानीय पत्रकारिता में 6 वर्षों के अनुभव के साथ शुभम बरनवाल जिम्मेदार, निष्पक्ष और जमीनी पत्रकारिता को मजबूती देने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Latest entries
UTTAR PRADESHMarch 25, 2026Amethi: भाजपा जिला कार्यकारिणी की घोषणा, कई नए चेहरों को मिली जिम्मेदारी
INDIAFebruary 23, 2022UP Election Live: प्रियंका ने भाजपा सरकार पर बोला हमला,बेरोजगारी और मंहगाई के लिए बताया जिम्मेदारी
UTTAR PRADESHSeptember 18, 2021वाराणसी: रस्सी को सांप बनाने की पुरानी पुलिसिया कहानी
INDIAAugust 24, 2021पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में अंधविद्यालय बचाने की मुहिम, अंधविद्यालय नष्ट कर मॉल बनवाने में लगे पूंजीपति






