रेल राज्यमंत्री (Minister of State for Railways) सुरेश अंगड़ी ने उत्तर एवं उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव चौधरी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तर रेलवे के मालभाड़ा लदान की दिनांक समीक्षा की। इस बैठक में उत्तर रेलवे के प्रमुख विभागाध्यक्ष और मंडलों के मंडल रेल प्रबंधक भी शामिल हुए
[avatar user=”Rajendra Yadav” size=”thumbnail” align=”left”]By Rajendra Yadav[/avatar]
रेल राज्यमंत्री (Minister of State for Railways) सुरेश अंगड़ी ने उत्तर एवं उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव चौधरी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तर रेलवे के मालभाड़ा लदान की दिनांक समीक्षा की। इस बैठक में उत्तर रेलवे के प्रमुख विभागाध्यक्ष और मंडलों के मंडल रेल प्रबंधक भी शामिल हुए।
रेल राज्यमंत्री ने अगस्त, 2020 तक उत्तर रेलवे द्वारा किए गए मालभाड़ा लदान की स्थिति की सराहना की । माल लदान से प्राप्त राजस्व, उत्तर रेलवे पर मालभाड़ा लदान की मात्रा और मालगाड़ियों की औसत गति बढ़ाने, मालगोदामों में अल्पकालिक सुधार और बड़े ढॉंचागत कार्यों के लिए कार्य-योजना, समयबद्ध पार्सल और कंटेनर ट्रेनों का संचालन, बिजनस डेवलपमेंट यूनिटों का गठन और इन इकाइयों द्वारा नई तरह के यातायात को शामिल करने, विपणन प्रयासों, पीपीपी मॉडल पर मालगोदामों के विकास आदि के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की।
महाप्रबंधक श्री चौधरी ने माननीय मंत्री को अवगत कराया कि माल ढुलाई में सुधार के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं और रेलवे बोर्ड द्वारा 2020-21 के लिए दिए गए निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने के लिए उत्तर रेलवे काम कर रहा है।
महाप्रबंधक ने मौजूदा और संभावित ग्राहकों के साथ निरंतर संवाद के माध्यम से नए ट्रैफ़िक स्ट्रीम प्राप्त करने में उत्तर रेलवे द्वारा गठित बिजनस डेवलपमेंट यूनिटों के सक्रिय दृष्टिकोण की जानकारी दी। लंबे समय के बाद, उत्तर रेलवे द्वारा लगातार संवाद की स्थिति बनाते हुए चीनी का लदान किया गया है।
उत्तर एवं उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने बताया कि उत्तर रेलवे ने अगस्त, 2020 के दौरान खाद्यान्न लदान में लगातार 5 नए रिकॉर्ड स्थापित किए हैं । उत्तर रेलवे ने 29 अगस्त, 2020 को 59 रैकों का लदान करके सर्वश्रेष्ठ एकल दिवसीय लदान हासिल किया है । इससे पहले 24 जुलाई, 2020 को 55, 22 अप्रैल, 2020 को 54, 17 अप्रैल, 2020 को 53 और 9 अप्रैल, 2020 को क्रमश: 51 रैकों का लदान कर रिकॉर्ड बनाए थे । उन्होंने आगे बताया कि उत्तर रेलवे ने अगस्त 2020 के दौरान 6 मीट्रिक टन का सर्वश्रेष्ठ मूल लदान दर्ज किया । यह पिछले वर्ष के लदान से 43.12% और अप्रैल से अगस्त की अवधि के दौरान किए गए सर्वश्रेष्ठ मूल लदान 25.43 मीट्रिक टन से 29.41% अधिक है। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर रेलवे द्वारा 5 हज़ार टन क्षमता वाली 400वीं लाँग लीड-लाँग हॉल अन्नपूर्णा रेलगाड़ी भी चलाई गयी।
श्री चौधरी ने बताया कि उत्तर रेलवे ने दिनांक 17.08.2020 को एक ही दिन में 31.88 करोड़ रुपये की सर्वश्रेष्ठ मूल आय दर्ज की । यह सभी क्षेत्रीय रेलों में सर्वाधिक है । उत्तर रेलवे ने अपने नेटवर्क पर अधिक मालभाड़ा यातायात का लदान किया है । हमने मालभाड़ा यातायात के उच्च परिमाण का लदान करके आय में हिस्सेदारी और ले जाये गए एनटीकेएम में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है । उत्तर रेलवे पर अप्रैल, 2020 से वहन किए गए एनटीकेएम की संख्या में लगभग 105.14% की वृद्धि दर्ज की गयी है । वर्तमान में, भारतीय रेलवे पर वहन किए गए कुल एनटीकेएम में उत्तर रेलवे की हिस्सेदारी 9.32% है। उन्होंने कहा कि मुख्यालय एवं मंडल स्तरों पर बिजनेस डेवलपमेंट यूनिटों के गठन के अब सकारात्मक परिणाम आने लगे हैं ।
रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगडी ने माल ढुलाई, मालगाड़ियों की औसत गति बढ़ाने और नए तरह के मालभाड़ा यातायात को लाने की दिशा में उत्तर रेलवे द्वारा किए गए प्रयासों के लिए उत्तर रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम को बधाई दी । उन्होंने कहा कि पीपीपी मोड के तहत माल शेड का विकास रोजगार सृजन को भी बढ़ावा देगा और निर्देश दिया कि हमें अपने प्रस्तावों को अधिक ग्राहक उन्मुख बनाने का प्रयास करना चाहिए। श्री अंगडी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री द्वारा आत्मनिर्भर भारत के आह्वान के लिए रेलवे अथक प्रयास कर रहा है।
About the Author

-
क्रुपाक्षी एम. ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक स्थानीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म से की, जहाँ उन्होंने रिपोर्टिंग के मूलभूत कौशल को समझते हुए जमीनी स्तर पर खबरों को कवर करना शुरू किया। शुरुआती दौर में ही उन्होंने समाचार चयन, तथ्य संग्रह और प्रस्तुति की बारीकियों पर मजबूत पकड़ बना ली।
पिछले 10 वर्षों के अपने अनुभव में क्रुपाक्षी एम. ने सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार काम किया है। खासकर समसामयिक घटनाओं और नीतिगत मुद्दों की रिपोर्टिंग में उनकी स्पष्ट समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण देखने को मिलता है।
अपने करियर के दौरान उन्होंने विभिन्न मीडिया संस्थानों के साथ काम करते हुए डिजिटल और फील्ड जर्नलिज्म दोनों में संतुलन बनाए रखा है। उनकी रिपोर्ट्स में तथ्यात्मकता और संतुलन स्पष्ट रूप से झलकता है।
वर्तमान में क्रुपाक्षी एम. My Nation News के साथ जुड़ी हुई हैं, जहाँ वे प्रमुख खबरों, विशेष रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक स्टोरीज़ पर काम कर रही हैं। अपने 10 वर्षों के अनुभव के साथ उन्होंने निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से एक भरोसेमंद पहचान बनाई है।
Latest entries
BREAKING NEWSMay 17, 2026महागुन मायवुड्स सोसाइटी में आवारा कुत्तों को लेकर बवाल, महिला वॉलंटियर्स ने लगाया मॉब लिंचिंग की कोशिश का आरोप
BREAKING NEWSMay 14, 2026वीडी सतीशन होंगे केरल के नए मुख्यमंत्री, 10 दिन के मंथन के बाद कांग्रेस ने लगाया नाम पर मुहर
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026Greater Noida West के निवासियों का बड़ा ऐलान: मेट्रो की मांग को लेकर 26 अप्रैल को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन
HighlightApril 13, 2026Sultanpur में बिजली विभाग के जेई पर बदजुबानी का आरोप, जनप्रतिनिधि से फोन पर अभद्रता का मामला गरमाया






