रेल यात्रियों को आरटीपीसीआर (RTPCR) रिपोर्ट साथ रखनी जरूरी होगी। यह आरटीपीसीआर (RTPCR) टेस्ट की रिपोर्ट 15 दिन से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही http://smartcitydehradun.uk.gov.in पर रजिस्ट्रेशन भी करवाना होगा।
[avatar user=”Rajendra Yadav” size=”thumbnail” align=”left”]By Rajendra Yadav[/avatar]
नई दिल्ली। रेलवे ने उत्तराखंड आने वाले रेल यात्रियों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अब रेल यात्रियों को आरटीपीसीआर (RTPCR) जांच रिपोर्ट भी साथ लानी होगी। इसके साथ ही स्मार्ट सिटी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन भी करवाना होगा। रेलवे ने इसके लिए यात्रियों को स्टेशनों पर जागरूक करना शुरू कर दिया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बताया कि कोरोना रोकथाम के लिए उत्तराखंड पुलिस के अनुरोध पर उत्तराखंड आने वाले यात्रियों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। हाईकोर्ट के आदेश पर 25 जुलाई से 8 अगस्त तक होने वाली कांवड़ यात्रा पर भी रोक है। अब रेल यात्रियों को आरटीपीसीआर (RTPCR) रिपोर्ट साथ रखनी जरूरी होगी। यह आरटीपीसीआर (RTPCR) टेस्ट की रिपोर्ट 15 दिन से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही http://smartcitydehradun.uk.gov.in पर रजिस्ट्रेशन भी करवाना होगा। अभी तक रेल यात्रियों के लिए कोरोना जांच (RTPCR) रिपोर्ट जरूरी नहीं थी। देहरादून आने वाले ट्रेनों के यात्रियों की कोरोना जांच रेलवे स्टेशन पर ही हो रही थी।
कैबिनेट मंत्री और राज्य सरकार के प्रवक्ता सुबोध युनियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि अन्य राज्यों से उत्तराखंड आने वाले लोगों के लिए सरकार ने अभी यह व्यवस्था की है कि जिन्हें 15 दिन पहले वैक्सीन की दो डोज लग चुकी हैं, उनके लिए आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट की बाध्यता नहीं है। हवाई, रेल और सड़क मार्ग से आने वाले सभी के लिए यह नियम लागू है। जिन्होंने दो डोज नहीं लगाई हैं, उनके लिए 72 घंटे पूर्व की आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य है। यदि रेलवे ने अपने स्तर से यात्रियों के लिए 72 घंटे पूर्व की आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य कर दी है तो यह अच्छी बात है, क्योंकि डबल डोज लगाने वाले व्यक्ति भी संक्रमण का कैरियर तो बन ही सकते हैं। उत्तराखंड में यदि संक्रमण दर में बढ़ोत्तरी होती है तो सोमवार को नई गाइड लाइन में सख्त प्रावधान किए जा सकते हैं।
डोईवाला के एसडीएम लक्ष्मीराज चौहान ने बताया कि एयरपोर्ट पर कोरोना की वैक्सीन लगाने का 15 दिन पुराना प्रमाणपत्र दिखाने वाले यात्रियों पर कोई रोक नहीं है। लेकिन जिनके पास वैक्सीन लगाने का प्रमाण और 72 घंटे पुरानी आरटीपीसीआर (RTPCR) रिपोर्ट नहीं है। उनकी एयरपोर्ट पर आरटीपीसीआर (RTPCR) जांच कराई जा रही है।
About the Author

-
क्रुपाक्षी एम. ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक स्थानीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म से की, जहाँ उन्होंने रिपोर्टिंग के मूलभूत कौशल को समझते हुए जमीनी स्तर पर खबरों को कवर करना शुरू किया। शुरुआती दौर में ही उन्होंने समाचार चयन, तथ्य संग्रह और प्रस्तुति की बारीकियों पर मजबूत पकड़ बना ली।
पिछले 10 वर्षों के अपने अनुभव में क्रुपाक्षी एम. ने सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार काम किया है। खासकर समसामयिक घटनाओं और नीतिगत मुद्दों की रिपोर्टिंग में उनकी स्पष्ट समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण देखने को मिलता है।
अपने करियर के दौरान उन्होंने विभिन्न मीडिया संस्थानों के साथ काम करते हुए डिजिटल और फील्ड जर्नलिज्म दोनों में संतुलन बनाए रखा है। उनकी रिपोर्ट्स में तथ्यात्मकता और संतुलन स्पष्ट रूप से झलकता है।
वर्तमान में क्रुपाक्षी एम. My Nation News के साथ जुड़ी हुई हैं, जहाँ वे प्रमुख खबरों, विशेष रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक स्टोरीज़ पर काम कर रही हैं। अपने 10 वर्षों के अनुभव के साथ उन्होंने निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से एक भरोसेमंद पहचान बनाई है।
Latest entries
BREAKING NEWSMay 17, 2026महागुन मायवुड्स सोसाइटी में आवारा कुत्तों को लेकर बवाल, महिला वॉलंटियर्स ने लगाया मॉब लिंचिंग की कोशिश का आरोप
BREAKING NEWSMay 14, 2026वीडी सतीशन होंगे केरल के नए मुख्यमंत्री, 10 दिन के मंथन के बाद कांग्रेस ने लगाया नाम पर मुहर
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026Greater Noida West के निवासियों का बड़ा ऐलान: मेट्रो की मांग को लेकर 26 अप्रैल को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन
HighlightApril 13, 2026Sultanpur में बिजली विभाग के जेई पर बदजुबानी का आरोप, जनप्रतिनिधि से फोन पर अभद्रता का मामला गरमाया






