Habibganj Police Station: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हबीबगंज रेलवे स्टेशन के बाद अब हबीबगंज थाने का नाम भी बदलने की कवायद शुरू हो गई है. कुछ दिनों पहले ही हबीबगंज रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय सुविधा वाला रेलवे स्टेशन बनाया गया. उसके बाद प्रदेश सरकार की सिफारिश पर इसका नाम भोपाल की गोंड रानी कमलापति के नाम पर कर दिया गया, जिससे ये रेलवे स्टेशन चर्चा में रहा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्टेशन का उद्घाटन करते हुए कहा कि भोपाल के प्राचीन गौरव के साथ इस स्टेशन का नाम जुड़ने से इस स्टेशन की ख्याति बढ़ गई.

भोपाल में इस स्टेशन के अलावा इसी इलाके में एक पुलिस थाने का नाम भी हबीबगंज पुलिस थाना है. अब कुछ संगठन इस नाम पर भी एतराज कर रहे हैं. इन सबने भी प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को नाम बदलने के लिए ज्ञापन दिया है. गृह मंत्री से जब इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने ज्ञापन की पुष्टि की और बताया की इस थाने के नाम बदलने पर भी विचार किया जाएगा.

बताया जाता है की नवाब कालीन वक्त में हबीब मियां होते थे, जिन्होंने अपनी जमीन रेलवे स्टेशन को दी थी. उसके बाद इस इलाके का नाम हबीबगंज रखा गया. उसके बाद स्टेशन और थाने का नाम भी हबीबगंज रख दिया गया. हालांकि, अब हबीबगंज स्टेशन के नाम बदलने के बाद से अब हबीबगंज नाम ही निशाने पर है. गृह मंत्री के तेवरों से साफ है कि अब आने वाले दिनों में हबीबगंज थाने का नाम बादल कर ही रहेगा.

<a title="PM Modi On Banking Sector: देश के बैंकिंग सिस्टम को पीएम मोदी ने बताया मजबूत, कहा- हमारी सरकार में 5 लाख करोड़ की हुई रिकवरी" href="https://www.abplive.com/business/pm-modi-says-indian-banking-sector-has-become-strong-5-lakhs-crore-npa-recovered-2000468" target="">PM Modi On Banking Sector: देश के बैंकिंग सिस्टम को पीएम मोदी ने बताया मजबूत, कहा- हमारी सरकार में 5 लाख करोड़ की हुई रिकवरी

<a title="UP Election 2022: पुष्यमित्र उपाध्याय ने लगाया प्रियंका गांधी पर कविता चोरी का आरोप, ‘सुनो द्रोपदी शस्त्र उठा लो’…के जरिए साधा था सरकार पर निशाना" href="https://www.abplive.com/news/india/pushyamitra-upadhyay-accused-congress-leader-priyanka-gandhi-of-using-his-poem-without-his-authorisation-for-political-purposes-in-up-election-ann-2000397" target="">UP Election 2022: पुष्यमित्र उपाध्याय ने लगाया प्रियंका गांधी पर कविता चोरी का आरोप, ‘सुनो द्रोपदी शस्त्र उठा लो’…के जरिए साधा था सरकार पर निशाना

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया