Mumbai extortion case: चांदीवाल आयोग (Chandiwal Committee) ने मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्ननर परमबीर सिंह (Parambir Singh) को पेश होने के लिए कहा है. आयोग ने कहा है कि अगर वह उनके सामने पेश नहीं होते हैं तो उनके खिलाफ जारी जमानती वारंट को एक्जिक्यूट किया जाएगा. बता दें कि परमबीर सिंह द्वारा राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए महाराष्ट्र सरकार ने चांदीवाल आयोग का गठन किया है.

चांदीवाल आयोग ने गुरुवार को परमबीर सिंह के वकील से पूछा परमबीर सिंह कहां हैं. उन्हें कमीशन के सामने आने को कहा जाए. जस्टिस चांदीवाल ने कहा कि जमानती वारंट अभी भी पेंडिंग है. अगर ये एक्जिक्यूट होता है तो ठीक नहीं होगा, इससे बेहतर है वो हमारे सामने पेश हों. बता दें कि अदालत ने 100 करोड़ की वसूली के मामले में परमबीर सिंह को भगोड़ा घोषित कर रखा है. वह करीब 7 महीने के बाद गुरुवार को मुंबई पहुंचे.

हालांकि कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा रखी है. इससे पहले, परमबीर सिंह ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए चंडीगढ़ में होने की जानकारी दी थी. उन्होंने एबीपी न्यूज से बात करते हुए कहा था कि मैं चंडीगढ़ में हूं और कोर्ट के आदेश के हिसाब से आगे कदम उठाउंगा. महाराष्ट्र सरकार की मांग पर मुंबई की एक कोर्ट ने परमबीर सिंह को भगोड़ा घोषित किया हुआ है.

ये भी पढ़ें- पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह करीब 7 महीने बाद पहुंचे मुंबई, कोर्ट ने घोषित कर रखा है भगोड़ा

Sameer Wankhede Vs Nawab Malik: नवाब मलिक को बॉम्बे हाई कोर्ट से झटका, वानखेड़े परिवार के खिलाफ बयानबाजी पर लगी रोक

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया