Handwara में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में CRPF के तीन जवान शहीद

जम्मू और कश्मीर। जम्मू और कश्मीर के हंदवाड़ा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुई में सीआरपीएफ के 3 जवान शहीद हुए और एक नागरिक की मौत हो गयी है। इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को भी मार गिराया है। आतंकवादियों से मुठभेड़ में सीआरपीएफ के सीटी संतोष मिश्रा, सीटी चंद्रशेखर और सीटी अश्विनी कुमार यादव शहीद हो गए जबकि एक नागरिक जिसकी पहचान 14 वर्षीय उमर भट्ट उर्फ हाजिम भट्ट के तौर पर हुई है, इस मुठभेड़ में मारा गया। मारा गया नागरिक खाईपोरा काजीबाद का रहने वाला है। 24 घंटे के अंदर हंदवाड़ा में ये दूसरी मुठभेड़ है।

इससे पहले रविवार को भी हंदवाड़ा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच एक मुठभेड़ हुई थी जिसमें कर्नल, मेजर और 3 जवान शहीद हो गए थे और सुरक्षा बलों ने 2 आतंकियों को भी मार गिराया था।

इस बीच खबर है कि कश्मीर के बडगाम में आतंकियों ने CISF कैंप पर भी ग्रेनेड से हमला किया है जिसमें एक जवान घायल हो गया है फिलहाल सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है।

रविवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को इन आतंकियों की सूचना 6 दिन पहले 28 अप्रैल को मिली थी जिसके बाद से जवान उनके पीछे पड़े थे। इस ऑपरेशन में 21-राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल आशुतोष शर्मा शहीद हुए। कर्नल आशुतोष पहले भी कई सफल ऑपरेशन के हिस्सा रहे थे।

About the Author

Jyoti Singh
Jyoti Singh
ज्योति सिंह ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत एक क्षेत्रीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म से की, जहाँ उन्होंने रिपोर्टिंग की बुनियादी समझ विकसित की। इसके बाद उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए पत्रकारिता के अलग-अलग आयामों में अनुभव हासिल किया।
पिछले 15 वर्षों के अपने व्यापक पत्रकारिता अनुभव में ज्योति सिंह ने राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन कवरेज की है। विशेष रूप से राजनीतिक घटनाक्रम और नीतिगत विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी मजबूत पकड़ रही है।
वर्तमान में ज्योति सिंह My Nation News में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। यहाँ वह प्रमुख राजनीतिक खबरों, विशेष रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक स्टोरीज़ पर काम करते हुए संपादकीय टीम को अपनी अनुभवी दृष्टि से सशक्त बना रही हैं।
मीडिया जगत में डेढ़ दशक की सक्रियता के साथ ज्योति सिंह ने निष्पक्ष, तथ्यपरक और निर्भीक पत्रकारिता के माध्यम से एक विश्वसनीय और प्रभावशाली पहचान स्थापित की है।