CHEMICAL PLANT से लीक हुई जहरीली गैस, प्रारंभिक जांच में सामने आयी वजह

विशाखापट्टनम। बृहस्पतिवार सुबह Vishakhapatnam में Chemical Plant से जहरीली गैस लीक हुई जिसमें 11 लोगों की मौत हो गयी हुई है जबकि 1,000 लोग इससे प्रभावित हुए हैं। DM V. Vinay Chand ने बताया कि LG Polymers Limited से लीक हुई गैस इतनी ज्यादा थी कि सभी को सुबह करीब साढ़े नौ बजे समझ आया कि आखिरकार हुआ क्या है क्योंकि उस वक्त क्षेत्र में लीक के कारण छाया घना कोहरा छंटा।

जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने प्रारंभिक जांच के हवाले से बताया कि फैक्टरी के दो टैंकों में रखे स्टाइरीन गैस से जुड़ी रेफ्रीजेरेशन प्रणाली में तकनीकी खराबी आने के कारण उसमें गैस बनी और वह लीक हो गई। फैक्‍टरीज विभाग की ओर से प्राप्त प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के हवाले से उन्होंने बताया कि स्टाइरीन एकलक सामान्य तौर पर तरल रूप में रहता है और उसके भंडारण का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के नीचे रहने पर ही वह सुरक्षित रहता है लेकिन Refrigeration Unit में गड़बड़ी के कारण यह Chemical Gas में बदल गया। उन्होने संवाददाताओं को बताया कि तकनीकी खामी के कारण टैंक में रखे गए रसायन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया और वह गैस में बदलकर लीक हो गया।

विशाखापट्टनम में जानलेवा स्टिरीन गैस का रिसाव जिस एलजी पॉलिमर इंडिया के कारखाने से हुआ वह दक्षिण कोरिया की रसायन कंपनी एलजी केम की कंपनी है। एलजी केम ने एक स्थानीय कंपनी का अधिग्रहण कर 1997 में भारत में इस क्षेत्र में कारोबार शुरू किया था।

कंपनी के इस Vizag संयंत्र में पॉलीस्टिरीन (PS) का विनिर्माण किया जाता है जिसका Food Services Indestry में काफी इस्तेमाल होता है। इस रसायन का इस्तेमाल प्लास्टिक के एकबारगी इस्तेमाल वाले ट्रे और कंटेनर, बर्तन, फोम्ड कप, प्लेट और कटोरे आदि बनाने में होता है और इन्हें एक बार इस्तेमाल करने के बाद फेंक दिया जाता है।

जानकार सूत्रों के अनुसार LG Polymers India Private Limited की विशाखापट्टनम फैक्‍टरी को Lockdown के बाद फिर से खोलने के लिये तैयार किया जा रहा था तभी यह दुर्घटना हुई। कंपनी के कर्मचारी परिचालन को फिर से शुरू करने की तैयारी कर रहे थे तभी शुरुआती घंटों में ही गैस का रिसाव होने लगा।

About the Author

Isha Yadav
Isha Yadav
ईशा यादव पिछले 6 वर्षों से मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और अपनी जिम्मेदार व जमीनी रिपोर्टिंग के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत न्यूज़ रिपोर्टिंग से की और धीरे-धीरे राजनीतिक तथा सामाजिक विषयों की गंभीर कवरेज में अपनी अलग पहचान बनाई।
समसामयिक घटनाओं की सूक्ष्म समझ, तथ्यों की पड़ताल और स्पष्ट प्रस्तुति उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषताएँ हैं। फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और संतुलित दृष्टिकोण के साथ खबरों को सामने रखा।
वर्तमान में ईशा यादव My Nation News में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में वे राजनीतिक घटनाक्रम, सामाजिक सरोकारों और विशेष रिपोर्ट्स पर काम करते हुए विश्वसनीय और प्रभावशाली पत्रकारिता को आगे बढ़ा रही हैं।
लगातार सीखने की प्रवृत्ति और जनहित को प्राथमिकता देने के दृष्टिकोण के साथ ईशा यादव मीडिया जगत में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।