फरीदाबाद। हरियाणा में आये-दिन बढ़ रहे COVID-19 केसों के चलते फरीदाबाद के जिलाधीश यशपाल ने Corona Virus को फैलने से रोकने के लिए जिले में 12 Containment Zone बनाए हैं जिनमे शिव दुर्गा विहार, पलवली व खेड़ी कलां, डबुआ कॉलोनी, सेक्टर-88 स्थित बीपीटीपी, चावला कॉलोनी-डी ब्लाॅक, एनआईटी-1, एसी नगर-कृष्णा कॉलोनी, सेक्टर-37, चांदपुर अरूवा, गांव बड़खल एवं अनखीर, मोहना व रनहेड़ा शामिल हैं।
जिलाधीश यशपाल ने अपने आदेश में बताया है कि इन सभी क्षेत्रों में Corona Virus के नए मामले सामने आए हैं जिसके चलते COVID-19 से संबंधित सभी नियम व शर्तें इन कंटेनमेंट जोन में लागू होंगी। इन क्षेत्रों में संदिग्ध मामलों की Identification, Testing, Quarantine, Isolation, Social Distancing व अन्य जन-स्वास्थ्य से जुड़ी गतिविधियां चलाई जाएंगी। सिविल सर्जन की तरफ से कंटेनमेंट जोन में मौजूद सभी घरों के प्रत्येक व्यक्ति की थर्मल स्कैनिंग भी की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीमें सभी जरूरी इंतजाम व सुरक्षा उपकरण के साथ इन क्षेत्रों में काम करेंगे और नगर निगम की ओर से इन सभी क्षेत्रों को सैनेटाइज किया जाएगा। सभी कंटेनमेंट जोन में आवागमन प्रतिबंधित रहेगा व पर्याप्त पुलिस फोर्स व नाका की मदद से आवागमन को रोका जायेगा। सिविल सर्जन कंट्रोल रूम में पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा उपकरण व जरूरी दवाइयां उपलब्ध करवाएंगे।
इसके अलावा एनआईटी-3 स्थित ईएसआई अस्पताल को कोविड-19 अस्पताल बनाया गया है अतः ईएसआई अस्पताल व सिविल सर्जन की ओर से आपात स्थिति में मेडिकल सुविधा व स्वास्थ्य सुरक्षा के इंतजाम भी किए जाएंगे।
About the Author

-
ज्योति सिंह ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत एक क्षेत्रीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म से की, जहाँ उन्होंने रिपोर्टिंग की बुनियादी समझ विकसित की। इसके बाद उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए पत्रकारिता के अलग-अलग आयामों में अनुभव हासिल किया।
पिछले 15 वर्षों के अपने व्यापक पत्रकारिता अनुभव में ज्योति सिंह ने राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन कवरेज की है। विशेष रूप से राजनीतिक घटनाक्रम और नीतिगत विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी मजबूत पकड़ रही है।
वर्तमान में ज्योति सिंह My Nation News में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। यहाँ वह प्रमुख राजनीतिक खबरों, विशेष रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक स्टोरीज़ पर काम करते हुए संपादकीय टीम को अपनी अनुभवी दृष्टि से सशक्त बना रही हैं।
मीडिया जगत में डेढ़ दशक की सक्रियता के साथ ज्योति सिंह ने निष्पक्ष, तथ्यपरक और निर्भीक पत्रकारिता के माध्यम से एक विश्वसनीय और प्रभावशाली पहचान स्थापित की है।
Latest entries
BREAKING NEWSJuly 3, 2026मोदी-ताकाइची वार्ता के बाद भारत-जापान में बड़े समझौते, AI, मेटल और ऊर्जा क्षेत्र को मिलेगा नया बल
BREAKING NEWSJuly 3, 2026अब नोएडा से 16 शहरों तक बिना रुके सफर, एयरपोर्ट ने शुरू की सीधी उड़ानें
BREAKING NEWSJuly 2, 2026वेनेज़ुएला में जान गंवाने वाले भारतीय नाविक के परिजनों ने मामले को छिपाने का लगाया आरोप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट मांगी
POPULARJune 16, 2026विश्व कप 2026 में गूंजा भारतीयों का नाम: भारत नहीं पहुंचा, लेकिन 4 भारतीय मूल के खिलाड़ी दुनिया के सबसे बड़े मंच पर!





