Ghaziabad में लॉकडाउन उल्लंघन करने पर पार्षद समेत छह लोगों पर केस दर्ज

गाजियाबाद। लॉकडाउन के दौरान सड़क पर दल-बल के साथ घूमने पर अकबरपुर-बहरामपुर के पार्षद को तब महंगा पड़ गया जब पार्षद समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। दरअसल पार्षद पिंटू सिंह एक कार में अपने पांच साथियों के साथ निकले थे लेकिन पुलिस के मना करने पर भी वह नहीं रुके तो पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार, वार्ड-35 अकबरपुर बहरामपुर के पार्षद पिंटू सिंह सोमवार को एक कार में अपने साथ पांच लोगों को लेकर नगर भ्रमण करने निकल गए थे और चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों ने जब विरोध किया तो उन्होंने अनसुना कर दिया। विजयनगर थाना प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र चौबे ने बताया कि पार्षद समेत छह लोगों के खिलाफ धारा-144 के उल्लंघन के आरोप में मामला पंजीकृत किया गया है।

गौरतलब है कि जिला प्रशासन ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए मंगलवार को चार नए हॉटस्पॉट बनाए हैं। अब जनपद में कुल हॉटस्पॉट की संख्या 16 हो गई है। इसमें रेड जोन में 14 और ऑरेंज जोन में दो हैं। डीएम अजय शंकर पांडेय ने बताया कि पिछले दिनों मोदीनगर और मुरादनगर क्षेत्र में कोरोना से संक्रमित मरीज मिलने क बाद क्षेत्र में प्रशासन ने संक्रमण रोकथाम के प्रयास बढ़ा दिए। संक्रमित क्षेत्र के चारों क्षेत्र को हॉटस्पॉट घोषित कर क्षेत्र को सील कर दिया गया है।

About the Author

Isha Yadav
Isha Yadav
ईशा यादव पिछले 6 वर्षों से मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और अपनी जिम्मेदार व जमीनी रिपोर्टिंग के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत न्यूज़ रिपोर्टिंग से की और धीरे-धीरे राजनीतिक तथा सामाजिक विषयों की गंभीर कवरेज में अपनी अलग पहचान बनाई।
समसामयिक घटनाओं की सूक्ष्म समझ, तथ्यों की पड़ताल और स्पष्ट प्रस्तुति उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषताएँ हैं। फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और संतुलित दृष्टिकोण के साथ खबरों को सामने रखा।
वर्तमान में ईशा यादव My Nation News में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में वे राजनीतिक घटनाक्रम, सामाजिक सरोकारों और विशेष रिपोर्ट्स पर काम करते हुए विश्वसनीय और प्रभावशाली पत्रकारिता को आगे बढ़ा रही हैं।
लगातार सीखने की प्रवृत्ति और जनहित को प्राथमिकता देने के दृष्टिकोण के साथ ईशा यादव मीडिया जगत में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।