Indo-Arab Relations: भारत के साथ सैन्य संबंध मजबूत करने के इरादे से सऊदी अरब के मिलिट्री कमांडर तीन दिवसीय (14 से 16 फरवरी) दौरे पर दिल्ली पहुंचे हैं. ये पहला मौका है कि सऊदी अरब का कोई सैन्य कमांडर भारत के दौरे पर आया है. इस दौरान उन्होनें थलसेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे (MM Naravane) से मुलाकात की और दोनों देशों के रक्षा संबंधों को मजबूत करने की दिशा में बातचीत की. खास बात ये है कि भारत ने सऊदी अरब को अपनी स्वदेशी तोप, ड्रोन और मिसाइल तक देने का ऑफर दिया है.

मंगलवार को सऊदी अरब के लैंड फोर्सेज़ कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरल फहद बिन अब्दुलाह मोहम्मद अल-मुतिएर के दिल्ली आगमन पर साउथ ब्लॉक स्थित लॉन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद लेफ्टिनेंट जनरल फहद बिन अब्दुलाह ने थलसेना प्रमुख, जनरल एम एम नरवणे से मुलाकात की. इस दौरान दोनों देशों के सेना प्रमुखों ने आपसी संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया. इसके लिए दोनों देशों ने एक स्कोपिंग-डेलीगेशन बनाने का फैसला किया है जो दोनों देशों के बीच मिलिट्री-इंग्जेमेंट को बढ़ाने पर काम करेगा.

सेना मुख्यालय में दौरे के दौरान सऊदी अरब के कमांडर को भारतीय सेना के आर्मी डिजाइन ब्यूरो ने एक प्रेजेंटेशन दिया, जिसमें भारत की डिफेंस इंडस्ट्री द्वारा तैयार किए गए हथियार और सैन्य साजो सामान के बारे में जानकारी दी गई. इस दौरान बताया गया कि भारतीय रक्षा उद्योग कितना सक्षम है और उनके द्वारा तैयार गए उन हथियारों और मिसाइलों के बारे में जानकारी दी गई जिन्हें भारतीय सेना इस्तेमाल भी कर रही है. ये भी बताया गया कि भारत रक्षा उद्योग में निवेश के अवसर भी तलाश रहा है.

दिल्ली दौरे के दौरान सऊदी अरब के सैन्य प्रमुख ने नेशनल डिफेंस कॉलेज (एनडीसी) का दौरा भी किया, जहां उनके देश के सैन्य अफसर भी कोर्स कर रहे हैं. आपको बता दें कि पिछले साल यानि दिसंबर 2020 में थलसेना प्रमुख जनरल नरवणे भी सऊदी अरब के दौरे पर गए थे. ये भी किसी भारतीय सेना प्रमुख का पहला सऊदी दौरा था. पिछले कुछ सालों में भारत और सऊदी अरब के बीच काफी मजबूत हुए हैं. इनमें आर्थिक-संपन्नता, आतंकवाद के खात्में, मिलिट्री-डिप्लोमेसी और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर दोनों देशों के बीच बनती आम सहमति काफी प्रमुख हैं.

यह भी पढ़ेंः संत Ravidas Jayanti पर PM Modi ने यूं किया याद, राहुल-प्रियंका और चन्नी जाएंगे बनारस, दिल्ली में कल रहेगी छुट्टी

मनमोहन सरकार में कानून मंत्री रहे Ashwani Kumar ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर साधा निशाना, क्या कुछ कहा?

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट