elvis-presley-baz-luhrmanns-biopic-elvis-will-release-on-june-24-this-year

Elvis Presley: बायोपिक फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ होते ही हुई ऑस्कर जीतने की भविष्यवाणी

फिल्म के ट्रेलर से पता चलता है कि ये फिल्म ELVIS PRESLEY की लाइफ और उनके म्यूज़िक करियर पर बेस्ड है। इसके अलावा इस फिल्म में ELVIS PRESLEY के उनके मैनेजर कर्नल टॉम पार्कर के साथ उनके विवादित बिज़नेस रिलेशनशिप को दिखाया गया है और इसके साथ ही ELVIS PRESLEY का उनकी वाइफ Priscilla Presley के साथ कॉम्प्लिकेटेड रिलेशनशिप भी दिखाया गया है।

पिछले कुछ सालों में बायोपिक फिल्मों का चलन काफी ज्यादा बढ़ गया है। फिर चाहे वो बॉलीवुड हो या हॉलीवुड। बायोपिक फ़िल्में बनाना आसान नहीं होता है। ऐसी फ़िल्में बनाने के लिए छोटी सी छोटी घटनाओं को भी कुरेद कर रिसर्च करने की जरूरत होती है। बायोपिक फ़िल्में अगर सही ढंग से बनायी जाएँ तो दर्शकों के दिल में एक ख़ास जगह बना लेती हैं और अगर ज़रा सी चूक हो जाए तो फिल्म दर्शकों को फूटी आँख भी नहीं सुहाती है।

मसलन 1982 में Richard Attenborough की बायोपिक फिल्म आयी थी ‘Gandhi’ जिसमे Ben Kingsley ने Mahatma Gandhi का रोल प्ले किया था। इस फिल्म में बॉलीवुड के भी बहुत से दिग्गज कलाकारों यानी Amrish Puri, Om Puri, Dalip Tahil, Pankaj Kapur, Rohini Hattangadi, Virendra Razdan के भी काफी अच्छे रोल थे। इस फिल्म को दुनियाभर में बहुत ज्यादा पसंद किया गया था। इस फिल्म ने Oscar Awards की झड़ियाँ लगा दी थीं। कुल ग्यारह श्रेणियों में नॉमिनेट हुई इस फिल्म ने 8 Oscars जीते थे। हॉलीवुड में ऐसी बहुत सी बायोपिक फ़िल्में हैं। बॉलीवुड में भी ऐसी बहुत सी बायोपिक फ़िल्में हैं जिन्हे दर्शकों ने बहुत पसंद किया है जैसे Guru, Mary Kom, Paan Singh Tomar, MS Dhoni The Untold Story, Bhag Milkha Bhag, लेकिन अगर ऐसी फिल्मों को बनाने में लापरवाही कर दी जाए तो इन फिल्मों का अंजाम Chhapaak, 83 और Mangal Pandey The Rising जैसा हो जाता है।

फिलहाल आज हम बात करने वाले हैं हॉलिवुड की आने वाली एक ऐसी बायोपिक फिल्म के बारे में जिसके सिर्फ ट्रेलर को देखने के बाद इस फिल्म को अगले साल ऑस्कर अवार्ड मिलने की भविष्यवाणी अभी से होने लगी है। दरअसल ये एक बायोपिक फिल्म है और ये फिल्म बेस्ड है रॉक एंड रोल के बेताज बादशाह कहे जाने वाले ELVIS PRESLEY की लाइफ पर।

इस फिल्म में ELVIS PRESLEY का रोल निभा रहे हैं Austin Butler। आपको बता दें कि Austin Butler ने 2019 की ऑस्कर विनर फिल्म Once Upon A Time in Hollywood में ‘Tex’ का किरदार निभाया था। इसके अलावा फिल्म में जाने माने ऑस्कर विनर ऐक्टर Tom Hanks भी नजर आ रहे हैं जो कि Tom Parker की भूमिका में हैं। ऐक्ट्रेस Olivia DeJonge ELVIS PRESLEY की वाइफ यानि Priscilla Presley की भूमिका में नजर आने वाली हैं। फिल्म को डायरेक्ट किया है Baz Luhrmann ने जिन्होंने इसके पहले Moulin Rouge और The Great Gatsby जैसी सुपरहिट फिल्में बनायीं हैं।

फिल्म के ट्रेलर से पता चलता है कि ये फिल्म ELVIS PRESLEY की लाइफ और उनके म्यूज़िक करियर पर बेस्ड है। इसके अलावा इस फिल्म में ELVIS PRESLEY के उनके मैनेजर कर्नल टॉम पार्कर के साथ उनके विवादित बिज़नेस रिलेशनशिप को दिखाया गया है और इसके साथ ही ELVIS PRESLEY का उनकी वाइफ Priscilla Presley के साथ कॉम्प्लिकेटेड रिलेशनशिप भी दिखाया गया है।

बात की जाए ELVIS PRESLEY की तो इंटरनेशन म्यूज़िक और फिल्म इंडस्ट्री के लिए ELVIS PRESLEY एक बहुत बड़ा नाम है। इस नाम के आगे माइकल जैक्सन, मैडोना और बाकि सभी सुपरस्टार पीछे रह जाते हैं। ELVIS PRESLEY, म्यूज़िक और रॉक एंड रोल के बेताज बादशाह थे जिनका जन्म 8 जनवरी 1935 को मिसिसिपी में हुआ था। ऐसे समय में जब दक्षिण अमेरिका में काले और गोरों बीच बहुत तनातनी थी। Elvis ने अपनी पूरी जिंदगी में म्यूजिक की प्रोफेशनल तालीम नहीं ली। एक दिन गिटार लेकर बजाने बैठे, और फिर दुबारा पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनका ख़ास डांसिंग स्टाइल लोगों के बीच उनका ट्रेडमार्क बन गया था।

यही नहीं, जब उन्होंने पहली बार रेडियो पर गाना गया, तब उनके लिए इतने कॉल्स आए कि रेडियो जॉकी ने दो घंटे तक उन्हीं का गाना बजाया। अधिकतर कॉल तो ये जानने के लिए आए थे कि सिंगर कौन है और कहां से है, क्योंकि एल्विस के गाने का तरीका ब्लैक आर्टिस्ट्स से बहुत मिलता-जुलता था। उनकी इस क्वालिटी का अमेरिका के रेसिज़म सिस्टम पर एक पॉजिटिव इफेक्ट हुआ। एल्विस अमेरिका के कल्चर के लिए एक मील का पत्थर साबित हुए। उनकी चमचमाती हुई ड्रेस, बालों का स्टाइल, उनके डांस मूव्स, – एल्विस उस समय के टीनेजर्स से लेकर युवा लोगों के बीच एक फैशन आइकन बन गए। उनके लाइव शो में बवाल तक हो जाया करते थे।

ELVIS PRESLEY दुनिया के सबसे ज्यादा बिकने वाले आर्टिस्ट्स में से एक हैं। अभी तक उनके नाम के गाने और वीडियोज़ लोगों के बीच पॉपुलर हैं। एक रोज़ रॉक एंड रोल का किंग अपने घर में अचानक मौत की नींद सो गया। इतना बड़ा स्टार और सिर्फ 42 साल की उम्र में इतने पॉपुलर आर्टिस्ट की मौत दिल तोड़ देने वाली हालत में हुई। अपनी वाईफ Priscilla Presley के साथ उनकी शादी टूटना उनके पर्सनल जीवन का सबसे बड़ा दुखद हिस्सा कहा जाता है। मेडिकल रिपोर्ट्स में बताया गया था कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो लगातार कई सालों तक ड्रग्स लेते रहे, जिसने उन्हें अंदर से तोड़ दिया था।

ELVIS PRESLEY की ये बायोपिक फिल्म इसी साल 24 जून को बड़े परदे पर रिलीज़ होगी। वैसे बहुत सारे लोगों ने तो इस फिल्म का ट्रेलर देखते ही इस फिल्म को ऑस्कर अवार्ड विनर की कैटेगरी में रख दिया है।

Author Profile

Isha Yadav

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *