गूगल ने Play Store से लोगों की जासूसी कर उन्हें अपना शिकार बनाने वाले 813 Creepware ऐप्स को हटा कर बैन कर दिया है।
संवाददाता: सिमरनजीत कौर
गूगल ने अपने प्ले स्टोर पर मौजूद ऐसे सैकड़ों संदिग्ध मोबाईल ऐप्स को हटा दिया है जो लोगों की जासूसी कर उन्हें अपना शिकार बनाते थे या हैकिंग में इस्तेमाल होते थे। टेक्नोलॉजी की दुनिया में ऐसे ऐप्स को क्रीपवेयर (Creepware) कहते हैं। हैकर्स द्वारा ऑपरेट होने वाले ये क्रीपवेयर (Creepware) ऐप्स प्ले स्टोर से कई लाख बार डाउनलोड किए जा चुके है और एक रिपोर्ट की मानें तो गूगल ने ऐसे 813 ऐप्स को हटाते हुए बैन कर दिया है।
इन Creepware ऐप के जरिए हैकर्स न सिर्फ की यूज़र की ऑनलाइन ऐक्टिविटी ट्रैक करते हैं बल्कि उनके पासवर्ड तक चुरा लेते हैं और इसके बाद इस जानकारी का गलत इस्तेमाल करते हैं। दरअसल इन्ही क्रीपवेयर ऐप्स का इस्तेमाल हैकर्स किसी व्यक्ति की जासूसी करने, धमकी देने या धोखाधड़ी करने के लिए करते हैं।
कैसे काम करते हैं ये ऐप्स:
जब कोई व्यक्ति इस तरह के ऐप को मोबाइल में डाउनलोड करता है, हैकर्स को उनके फोन या कंप्यूटर की सभी फाइल्स, सभी मैसेजेस और कैमरे आदि का ऐक्सेस मिल जाता है। साइबर सिक्योरिटी फॉर्म नॉर्टन के अनुसार ‘क्रीपवेयर के जरिए हैकर्स दूर बैठकर ही आपके कंप्यूटर या मोबाइल डिवाइस पर कंट्रोल हासिल कर लेते हैं।’ इसके अलावा ये आपके डिवाइस के कैमरे और माइक्रोफोन के जरिए आपको देख और सुन भी पाते हैं।
रिसर्चर्स के द्वारा ऐसे 1095 ऐप्स का पता लगाया था जिन्हें साल 2017 से 2019 के बीच 10 लाख से भी ज्यादा बार डाउनलोड किया गया था।
यहाँ पर ‘क्लिक’ करके आप उन सभी ऐप्स की लिस्ट देख सकते हैं।
About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट





