UP Election Live: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी एक दिवसीय चुनावी दौरे (UP Election) पर अमेठी में है। उन्होंने अमेठी जगदीश पुर राम लीला मैदान में एक नुक्कड़ सभा को संबोधित किया।
अमेठी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भाजपा पर जम कर हमला बोला। महंगाई और बेरोजगारी के लिए सरकार को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। गरीबों के लिए सरकार ने कोई कार्य नहीं किया।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी एक दिवसीय चुनावी दौरे (UP Election) पर अमेठी में है। उन्होंने अमेठी जगदीश पुर राम लीला मैदान में एक नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। उन्होंने एक बार फिर रिश्तो की दुहाई देकर अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने रोजगार स्वास्थ शिक्षा और युवाओं की बात करते कहा कि पिछले 5 सालों में रोजगार नहीं मिला। सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश में सरकार होते हुए भी रोजगार के पद खाली पड़े हुए हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि 12 लाख सरकारी पदों पर नियुक्ति नहीं हो पाई। सत्तारूढ़ भाजपा पार्टी पर चुटकी लेते हुए कहा कि क्या यूपी में को सरकार को बेरोजगार नहीं दिखाई देते। हमे तो हर मीटिंग में बेरोजगार मिलते है। प्रधानमंत्री मोदी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि बड़ी-बड़ी सरकारी कंपनियां सरकार बेच रही है।
नोटबंदी जीएसटी पर जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इसके चलते छोटे रोजगार बंद हो गए हैं, जिसका सीधा असर आम लोगों पर पड़ रहा है। कोरोना काल का जिक्र करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि महामारी के दौर में सरकार ने प्रदेश की जनता को बेसहारा छोड़ दिया था। किसानों का हाल सरकार में बहुत खराब है। बुंदेलखंड के किसानों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि किसान के लिए लाइन में खड़े खड़े मर रहा है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। सरकार उनकी तरफ ध्यान नहीं दे रही है। प्रधानमंत्री पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि चार-पांच दिन पहले उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि छोटे जानवरों के बारे में मुझे आज संज्ञान हुआ। जबकि कांग्रेश लगातार सरकार को छुट्टा जानवरों के लिए पत्र व्यवहार कर रही है। केंद्र और प्रदेश सरकार होते हुए भी बेरोजगारों के लिए कोई काम नहीं हुआ।
पीएम नरेंद्र मोदी पर चुटकी लेते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि अमेरिका में ट्रंप जी खांसते हैं तो आपको जानकारी हो जाती है। यहां छुट्टा जानवरों और किसानों की दयनीय स्थिति की जानकारी आपको नहीं हो पा रही है। महंगाई के मुद्दे पर सरकार को कोसते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि कड़वा तेल 240 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। उन्होंने कहा कि 1 दिन की मजदूरी ढाई सौ रुपए है।एक दिन की मजदूरी में एक लीटर तेल भी नही मिल पा रहा है।
बिजली के बिल और डीजल पेट्रोल गैस के बढ़े दामों का जिक्र करते हुए प्रियंका ने सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। फ्री राशन को चुनावी स्टंट बताते हुए कहा कि यह सब राशन चुनाव को ध्यान में रखकर बांटा जा रहा है। सरकार से सवाल करते हुए उन्होंने कहा कि राशन कार्ड और थोड़े थोड़े पैसे भेजना ही आपकी जिम्मेदारी है।
प्रियंका ने अपने पिता राजीव गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार थी तब अमेठी का नक्शा बदल गया था। रोजगार के लिए बहुत सारी फैक्ट्रियां लगाई गई थी। 15 साल पहले अमेठी के लोगों को सरकारी नौकरियां मिलती थी।सरकार जानबूझकर जनता गरीब बनाना चाहती है। सरकार जान बूझ लोगों को गरीब रखना चाहती है
सरकार पूंजीपतियों की है। उनसे सरकार आपका हक ले लेती है। आपके उस हिस्से से सरकार अपना प्रचार प्रसार करती हैं। उसके बाद प्रियंका गांधी रोड शो के लिए आगे बढ़ गई।
About the Author

-
शुभम बरनवाल ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत स्थानीय स्तर की रिपोर्टिंग से की, जहाँ उन्होंने जमीनी मुद्दों और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता दी। पिछले 6 वर्षों में उन्होंने स्थानीय पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
अपने अनुभव के दौरान उन्होंने नगर और क्षेत्रीय राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया है। खास तौर पर स्थानीय प्रशासन और क्षेत्रीय राजनीतिक गतिविधियों की रिपोर्टिंग में उनकी मजबूत पकड़ रही है।
वर्तमान में शुभम बरनवाल My Nation News में स्थानीय पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। यहाँ वे ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से क्षेत्र की महत्वपूर्ण खबरों को सटीक और तथ्यपरक तरीके से पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।
स्थानीय पत्रकारिता में 6 वर्षों के अनुभव के साथ शुभम बरनवाल जिम्मेदार, निष्पक्ष और जमीनी पत्रकारिता को मजबूती देने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Latest entries
UTTAR PRADESHMarch 25, 2026Amethi: भाजपा जिला कार्यकारिणी की घोषणा, कई नए चेहरों को मिली जिम्मेदारी
INDIAFebruary 23, 2022UP Election Live: प्रियंका ने भाजपा सरकार पर बोला हमला,बेरोजगारी और मंहगाई के लिए बताया जिम्मेदारी
UTTAR PRADESHSeptember 18, 2021वाराणसी: रस्सी को सांप बनाने की पुरानी पुलिसिया कहानी
INDIAAugust 24, 2021पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में अंधविद्यालय बचाने की मुहिम, अंधविद्यालय नष्ट कर मॉल बनवाने में लगे पूंजीपति






