LOCKDOWN IMPACT: HCL नहीं करेगी कर्मचारियों के वेतन में कटौती

Lockdown Impact:

  • HCL अपने 1,50,000 कर्मचारियों के वेतन में किसी भी तरह की कटौती नहीं करेगी
  • HCL सभी को पिछले साल का बोनस भी देगी
  • HCL कंपनी को करीब 5000 लोगों की जरूरत है

संवाददाता: मयंक शुक्ला

Lockdown Impact नोएडा। कोरोनावायरस लॉकडाउन के चलते देश और दुनिया की सभी कंपनियों का काम-काज ठप्प होने से बहुत सी कंपनियां या तो कर्मचारियों की संख्या कम कर रही हैं या उनके वेतन को कम कर रही हैं। इसके विपरीत हिंदुस्तान कम्प्यूटर लिमिटेड (HCL) ने कहा है कि वो अपने 1,50,000 कर्मचारियों के वेतन में किसी भी तरह की कटौती नहीं करेगी बल्कि सभी को पिछले साल का बोनस भी देगी। इससे पहले HCL इस साल 15,000 फ्रेशर्स को जॉब देने का ऐलान कर चुकी है लेकिन इसका प्रोसेस धीमा होगा।

 

Education Update: इन शर्तों साथ खुलेंगे एजुकेशनल इंस्टीट्यूट

 

इस बारे में कंपनी के सीएचआरओ अप्पाराव वीवी ने कहा “कंपनी के मौजूदा प्रोजेक्ट कैंसल नहीं हुए हैं हालांकि पाइपलाइन में रहे नए प्रोजेक्ट में कुछ देरी जरूर दिख रही है। कंपनी को अच्छे इशारे मिल रहे हैं और करीब 5000 लोगों की जरूरत है जिसके लिए हम रिक्रूटमेंट कर रहे हैं। हम ट्रांसपोर्टेशन और मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में मंदी का सामना कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि हमारे लिए फ्रेशर्स की डिमांड बरकरार रहेगी हालांकि कोविड-19 महामारी को देखते हुए बहुत से बदलाव भी हो सकते हैं। फिलहाल कंपनी अपने कर्मचारियों का वेतन कम करने या बोनस पर रोक लगाने जैसा कोई विचार नहीं कर रही है।

 

बकाया वेतन न मिलने से नाराज़ वर्करों ने किया एक्सपोर्ट कंपनी का घेराव

 

उन्होंने कहा “हम मानते हैं कि हम कर्मचारियों को जो बोनस दे रहे हैं वह उनके पिछले 12 महीनों के परफॉर्मन्स का नतीजा है और हमने जो अपने कर्मचारियों से कमिटमेंट किया है उसे पूरा करेंगे। यहां तक कि 2008 की मंदी के दौरान भी हमने किसी भी कर्मचारी की सैलरी नहीं काटी थी और हम अभी भी उसी संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं।”

इससे पहले कंपनी के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (सीएफओ) प्रतीक अग्रवाल ने कहा था कि इस समय हम उन ऑफर्स का सम्मान करना चाहते हैं जो हमने पहले ही लोगों के लिए कर दिए हैं। फ्रेशर्स के ऑन-बोर्डिंग में कोई देरी नहीं है लेकिन अभी उन लोगों पर ध्यान है जो स्वयं के लैपटॉप और डिवाइसेज के साथ आ रहे हैं, ताकि वे तुरंत काम शुरू कर सकें। कर्मचारियों की सैलेरी में बढ़ोतरी और प्रमोशन में फैसला आने वाली तिमाही में लिया जाएगा। अभी हमारे पास जुलाई साइकिल है, हम अभी इस बारे में कोई कॉल नहीं ले रहे हैं।

 

शिवालिक लिमिटेड ने वेतन मांग रहे कर्मचारियों को काम से निकाला

 

एचसीएल टेक ने 31 मार्च को खत्म हुए फाइनेंशियल ईयर में 16.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 9.936 मिलियन डॉलर (लगभग 75 करोड़ रुपए) का रेवेन्यू दर्ज किया है। मैनेजमेंट के मुताबिक ये 16.5-17 प्रतिशत की बढ़ोतरी है, जो अच्छी बात है। हालांकि, कंपनी ने वित्त वर्ष 21 के रेवेन्यू को लेकर किसी तरह का गाइडेंस जारी नहीं किया है। कोरोनवायरस के चलते मांग में कमी आने के कारण अनिश्चितताएं बनी हैं।

 

 

Click here to get check more Corporate News updates

About the Author

Team My Nation News