भोपाल:  मध्य प्रदेश में गर्मी से पूरा प्रदेश तप रहा है. मगर बुरे हाल हो रहे हैं अस्पतालों के जहां मरीजों और उनके परिजनों के लिए पीने के पानी का संकट बहुत मुश्किल खड़ा कर रहा है. आपको भरोसा नहीं होगा मगर ये सच है कि ‘स्वर्णिम मध्यप्रदेश’ का दावा करने वाले शिवराज के राज वाले प्रदेश के हजारों सरकारी अस्पतालों में पीने और गोली गटकने तक को पानी नहीं है. ये दावा सरकारी रिपोर्ट में सामने आया है.

पीने का पानी ढूंढते रहेत हैं मरीज के परिजन
छिंदवाड़ा जिले का मेडिकल कालेज जिसे करोड़ों रूपये खर्च कर कुछ महीनों पहले ही तैयार किया गया है. इस कॉलेज से जुड़े सरकारी अस्पताल में मरीजों के परिजन खाली बोतल लेकर नीचे टहलते दिखते हैं. वजह है कि अस्पताल में पीने के पानी की व्यवस्था खराब पडी है. वाटर कूलर या तो बंद हैं या उनमें पानी नहीं है. नतीजे में प्यासे लोग पास के थाने और अनगढ़ हनुमान मंदिर से पानी लाकर मरीजों की प्यास बुझाते है.

यही हाल रतलाम का है. यहां के बीच शहर में बने सरकारी अस्पताल में सरकारी प्याऊ और नल बंद पडे हैं. नलों की टोटियां टूटी पडी हैं. पानी पिलाने के लिए जो आरओ वाटर सप्लाई है वो भी बंद पडी है. मरीजों के परिजन परेशान हैं कि अस्पताल में अंदर ठंडा पानी नहीं मिलता तो बाहर से भटक कर पानी लाना पडता है.

अस्पतालों में कुएं के पानी से मरीज प्यास बुझा रहे
गुना जिले के सरकारी ग्रामीण अस्पताल भी पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं. एबीपी न्यूज इस जिले के कुछ गांवों में देखा तो पता चला कि कुछ अस्पतालों में अब भी कुएं के पानी से मरीज प्यास बुझा रहे है. बिना फिल्टर किए. पीने का पानी पीना कितना बीमारी देने वाला है ये सब जानते हैं मगर कुछ कर नहीं पा रहे.

क्या कहती है स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट बताती है कि प्रदेश के 2228 अस्पताल पीने के पानी के संकट से जूझ रहे हैं. इनमें आदिवासी क्षेत्रों की हालत ज्यादा खराब है. छिंदवाड़ा में सबसे ज्यादा 290, सिवनी में 129, डिंडोरी में 188, बड़वानी में 168, मंदसौर में 160, रतलाम में 150 से ज्यादा अस्पताल पानी के संकट से दो चार हो रहे हैं. विपक्षी दल मानते हैं कि ये बीजेपी सरकार की बड़ी असफलता है जो मरीजों को पानी नहीं दे पा रही.

प्रदेश में अस्पतालों में पीने के पानी की दिक्कत के चलते प्रदेश के स्वास्थ्य आयुक्त सुदाम खाडे ने भी चिट्ठी लिखकर बताया कि प्रदेश के 41 जिलों में जल संकट से गुजर रहे 3042 अस्पतालों को जल जीवन मिशन के चलते नए जल कनेक्शन दिए जाएं. मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री इस मामले में कुछ बोलने से बचते रहें मगर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग स्वीकार करते हैं पानी की किल्लत है लेकिन उसे जल्दी ही दूर करेंगे. फिलहाल पानी का संकट आने वाली गर्मियों में गहराएगा इसके लिए जरूरी है कि प्रशासन अलर्ट हो जाए और अस्पतालों में पानी उपलब्ध करवाए.

यह भी पढ़ें:

’मोदी कैबिनेट ने सभी सरकारी योजनाओं में पोषणयुक्त चावल के वितरण को दी मंजूरी’, जानिए क्या है प्लान

Petrol Diesel Price Hike: दो दिनों से पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने पर लगा है ब्रेक, पर जानें और कितने बढ़ सकते हैं दाम?

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया