गाजियाबाद। गाजियाबाद में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े अब तक के सबसे बड़े जासूसी नेटवर्क का खुलासा हुआ है। इस मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड समीर उर्फ शूटर समेत तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी दिल्ली, कौशांबी और शामली से की गई है।
पुलिस के अनुसार, ये सभी आरोपी देश विरोधी गतिविधियों में शामिल थे और भारत की संवेदनशील जानकारियां पाकिस्तान भेज रहे थे। इस मामले में अब तक कुल 21 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने एफआईआर में Unlawful Activities (Prevention) Act (UAPA) की धारा 18 भी जोड़ दी है।
50 संवेदनशील स्थानों पर CCTV लगाने का टास्क
जांच में सामने आया है कि आरोपियों को देशभर में करीब 50 संवेदनशील स्थानों पर CCTV कैमरे लगाने का टास्क दिया गया था। गिरफ्तार आरोपी शिवराज ने सोनीपत रेलवे ट्रैक पर कैमरा लगवाया था, जिसकी मॉनिटरिंग पाकिस्तान में की जा रही थी। यह पूरा नेटवर्क व्हाट्सऐप ग्रुप्स के जरिए संचालित हो रहा था, जहां से आरोपियों को निर्देश दिए जाते थे।
देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त व गोपनीय सूचनाएं/डाटा विदेश भेजने वाले कुल 3 अभियुक्त गिरफ्तार , 3 मोबाइल फोन बरामद ।
बाइट-श्री धवल जायसवाल, पुलिस उपायुक्त नगर/मुख्यालय@Uppolice pic.twitter.com/ZXn9y24eBx
— POLICE COMMISSIONERATE GHAZIABAD (@ghaziabadpolice) March 24, 2026
सोशल मीडिया से शुरू हुआ संपर्क
मास्टरमाइंड समीर उर्फ शूटर ने पूछताछ में बताया कि उसने 2023-24 में हथियारों के साथ अपनी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए थे। इसके बाद गिरोह के सदस्यों ने उससे संपर्क किया और उसे व्हाट्सऐप ग्रुप्स में जोड़ लिया। धीरे-धीरे उसे देश के विभिन्न हिस्सों में सुरक्षाबलों के ठिकानों, रेलवे स्टेशनों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की रेकी करने के टास्क दिए गए। इसके लिए उसे खास मोबाइल ऐप के जरिए ट्रेनिंग भी दी गई थी।
पैसों का लालच देकर युवाओं को जोड़ा
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने कई युवाओं को पैसों का लालच देकर इस नेटवर्क से जोड़ा। ये लोग फोटो, वीडियो और जीपीएस लोकेशन विदेश भेजते थे और बदले में ऑनलाइन पेमेंट प्राप्त करते थे।
मनी ट्रेल की जांच शुरू
पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े मनी ट्रेल की भी जांच कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि पाकिस्तान से इन एजेंटों तक पैसा किस माध्यम से पहुंच रहा था।
सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही हैं और आशंका है कि आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।
About the Author

-
ज्योति सिंह ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत एक क्षेत्रीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म से की, जहाँ उन्होंने रिपोर्टिंग की बुनियादी समझ विकसित की। इसके बाद उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए पत्रकारिता के अलग-अलग आयामों में अनुभव हासिल किया।
पिछले 15 वर्षों के अपने व्यापक पत्रकारिता अनुभव में ज्योति सिंह ने राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन कवरेज की है। विशेष रूप से राजनीतिक घटनाक्रम और नीतिगत विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी मजबूत पकड़ रही है।
वर्तमान में ज्योति सिंह My Nation News में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। यहाँ वह प्रमुख राजनीतिक खबरों, विशेष रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक स्टोरीज़ पर काम करते हुए संपादकीय टीम को अपनी अनुभवी दृष्टि से सशक्त बना रही हैं।
मीडिया जगत में डेढ़ दशक की सक्रियता के साथ ज्योति सिंह ने निष्पक्ष, तथ्यपरक और निर्भीक पत्रकारिता के माध्यम से एक विश्वसनीय और प्रभावशाली पहचान स्थापित की है।
Latest entries
POPULARJune 16, 2026विश्व कप 2026 में गूंजा भारतीयों का नाम: भारत नहीं पहुंचा, लेकिन 4 भारतीय मूल के खिलाड़ी दुनिया के सबसे बड़े मंच पर!
BREAKING NEWSJune 14, 2026नोएडा के बरौला गांव की बदहाल सड़कें बनीं मुसीबत, पांच वर्षों से जलभराव और सीवर समस्या से जूझ रहे लोग
BREAKING NEWSMay 14, 2026राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर भाजपा का हमला, 22 साल में 54 विदेश दौरे और 60 करोड़ खर्च का दावा
BREAKING NEWSMay 10, 2026भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से 7 ज्योतिर्लिंग एवं दक्षिण भारत यात्रा का सुनहरा मौका






