dua-lipa-a24-comedy-peaked-cast-plot-release

A24 की नई कॉमेडी फिल्म ‘Peaked’ में नजर आएंगी Dua Lipa, हाई स्कूल रीयूनियन पर आधारित होगी कहानी

पॉप स्टार और ग्रैमी अवॉर्ड विनर Dua Lipa अब एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। उन्हें A24 की अपकमिंग कॉमेडी फिल्म Peaked के लिए कास्ट किया गया है।

फिल्म ‘Peaked’ की कहानी दो ऐसी लड़कियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्होंने स्कूल के दिनों में कई लोगों को परेशान किया था। अब ये दोनों अपनी 10 साल पुरानी हाई स्कूल रीयूनियन में जाकर अपने पुराने “ग्लोरी डेज़” को दोबारा जीने की कोशिश करती हैं।

इस फिल्म का निर्देशन Molly Gordon कर रही हैं, जो खुद भी फिल्म में अभिनय करेंगी। स्क्रिप्ट उन्होंने Allie Levitan के साथ मिलकर लिखी है। फिल्म की शूटिंग अप्रैल से शुरू होने की संभावना है। फिल्म में Dua Lipa के अलावा Emma Mackey, Laura Dern, Simone Ashley समेत कई कलाकार नजर आएंगे। हालांकि फिल्म में Dua Lipa का किरदार अभी तक रिवील नहीं किया गया है।

Dua Lipa इससे पहले Barbie में “Mermaid Barbie” के रोल में नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने Argylle में भी अहम भूमिका निभाई, जहां वे Henry Cavill के साथ दिखाई दीं थी। Dua Lipa ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें अलग-अलग किरदार निभाना बेहद पसंद है। उनका कहना है कि हर नया किरदार उन्हें एक नई पहचान और अनुभव देता है।

30 वर्षीय Dua Lipa ने 2026 में अभी तक कोई नया सिंगल रिलीज नहीं किया है, लेकिन फैंस उनके चौथे स्टूडियो एल्बम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने Danny L Harle के साथ “Two Hearts” गाने में सहयोग किया था।

About the Author

Isha Yadav
Isha Yadav
ईशा यादव पिछले 6 वर्षों से मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और अपनी जिम्मेदार व जमीनी रिपोर्टिंग के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत न्यूज़ रिपोर्टिंग से की और धीरे-धीरे राजनीतिक तथा सामाजिक विषयों की गंभीर कवरेज में अपनी अलग पहचान बनाई।
समसामयिक घटनाओं की सूक्ष्म समझ, तथ्यों की पड़ताल और स्पष्ट प्रस्तुति उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषताएँ हैं। फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और संतुलित दृष्टिकोण के साथ खबरों को सामने रखा।
वर्तमान में ईशा यादव My Nation News में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में वे राजनीतिक घटनाक्रम, सामाजिक सरोकारों और विशेष रिपोर्ट्स पर काम करते हुए विश्वसनीय और प्रभावशाली पत्रकारिता को आगे बढ़ा रही हैं।
लगातार सीखने की प्रवृत्ति और जनहित को प्राथमिकता देने के दृष्टिकोण के साथ ईशा यादव मीडिया जगत में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *