MI vs KKR: IPL 2026 में रविवार को होने वाले मुकाबले में Mumbai Indians और Kolkata Knight Riders आमने-सामने होंगे। वानखेड़े स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए सीजन की शुरुआत का बड़ा टेस्ट माना जा रहा है।
जीत के साथ सीज़न की शुरुआत करने उतरेगी Mumbai Indians
Mumbai Indians के लिए सबसे बड़ी चुनौती उनका “पहला मैच” रिकॉर्ड है। टीम ने 2012 के बाद से आईपीएल के ओपनिंग मैच में जीत हासिल नहीं की है। ऐसे में इस बार कप्तान Hardik Pandya की अगुवाई में टीम इस जिंक्स को तोड़ने के इरादे से उतरेगी।
बुमराह की वापसी से मजबूती
Mumbai Indians के स्टार गेंदबाज Jasprit Bumrah फिट होकर टीम में लौट चुके हैं, जिससे गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती मिली है। इसके अलावा ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर नई गेंद से आक्रमण संभाल सकते हैं।
KKR की टीम चयन में उलझन
दूसरी ओर कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने टीम कॉम्बिनेशन को लेकर कई सवाल हैं। मुस्तफिजुर रहमान रिलीज, आकाश दीप चोट के कारण बाहर, मथीशा पथिराना फिट नहीं और हर्षित राणा भी चोटिल हैं। ऐसे में टीम का बॉलिंग अटैक कमजोर नजर आ रहा है। इसके अलावा KKR को यह भी तय करना है कि ओपनिंग कौन करेगा – फिन एलेन या टिम सिफर्ट? Ajinkya Rahane किस क्रम पर बल्लेबाजी करेंगे और Cameron Green मिडिल ऑर्डर में खेलेंगे या फिनिशर की भूमिका निभाएंगे?
वैसे वानखेड़े में KKR का रिकॉर्ड कमजोर रहा है। टीम ने यहां मुंबई के खिलाफ 12 में से सिर्फ 2 मुकाबले (साल 2012 और 2024) जीते हैं। एक तरफ मुंबई अपने खराब ओपनिंग रिकॉर्ड को सुधारना चाहेगी, वहीं KKR अपनी कमजोर टीम स्थिति के बावजूद जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी।
संभावित प्लेइंग XI (MI vs KKR)
🔹 मुंबई इंडियंस (संभावित): रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक/रयान रिकेल्टन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, दीपक चाहर, एएम गजनफर, जसप्रीत बुमराह, अश्वनी कुमार, ट्रेंट बोल्ट
🔹 कोलकाता नाइट राइडर्स (संभावित): फिन एलेन, अजिंक्य रहाणे, अंगकृष रघुवंशी, कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, अनुकुल रॉय, रमणदीप सिंह, सुनील नारायण, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, ब्लेसिंग मुजरबानी
About the Author

-
मीडिया जगत में अपनी सटीक विश्लेषण क्षमता और गहन खेल समझ के लिए पहचाने जाने वाले विवेक श्रीवास्तव पिछले 25 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय और प्रभावशाली भूमिका निभा रहे हैं। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी सहित विभिन्न खेलों पर गहराई से रिपोर्टिंग की है और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है।
खेल जगत की बारीकियों को समझने और आंकड़ों के साथ सटीक विश्लेषण प्रस्तुत करने में उनकी खास पहचान है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर एक्सपर्ट पैनल डिस्कशन तक, विवेक ने हर मंच पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।
वर्तमान में वे My Nation News के साथ जुड़े हुए हैं, जहाँ वे खेल से जुड़ी सभी खबरों के संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। उनकी देखरेख में खेल समाचारों को सटीक, संतुलित और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुँचाया जाता है।
उन्होंने अपने करियर में बड़े टूर्नामेंट्स, खिलाड़ी प्रोफाइल, मैच एनालिसिस और एक्सक्लूसिव स्टोरीज़ में विशेष दक्षता हासिल की है। निष्पक्षता, गहराई और खेल के प्रति जुनून के साथ विवेक श्रीवास्तव आज खेल पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और सम्मानित नाम के रूप में स्थापित हैं।
Latest entries
POPULARJune 24, 2026FIFA World Cup 2026: रोनाल्डो का ऐतिहासिक धमाका, उज्बेकिस्तान पर पुर्तगाल की 5-0 से बड़ी जीत
POPULARJune 24, 2026FIFA World Cup 2026: क्रोएशिया की जुझारू जीत से पनामा टूर्नामेंट से बाहर, मोड्रिच ने 200वें अंतरराष्ट्रीय मैच को बनाया यादगार
HighlightJune 24, 2026FIFA World Cup 2026: घाना की मजबूत रक्षा के आगे नहीं चली इंग्लैंड की दावेदारी, मुकाबला 0-0 से ड्रॉ
HighlightJune 24, 2026महिला टी20 विश्व कप 2026: लॉर्ड्स में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टक्कर, सेमीफाइनल की दहलीज पर दोनों अपराजित टीमें






