Delta System & Software acquires new SAP Consulting Business

Delta System & Software ने SAP कंसल्टिंग बिजनेस का अधिग्रहण किया, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में बढ़त

डैलस (टेक्सास-)। Delta System & Software, Inc. (DeltaSSI) ने SAP क्षेत्र में अपनी पकड़ और मजबूत करते हुए एक अहम रणनीतिक अधिग्रहण की घोषणा की है। कंपनी ने एक अग्रणी एंटरप्राइज और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन सॉफ्टवेयर कंपनी से SAP और WalkMe प्रैक्टिस (नॉर्थ अमेरिका और मिडिल ईस्ट/अफ्रीका) का अधिग्रहण किया है।

यह सौदा एसेट परचेज एग्रीमेंट के तहत पूरा हुआ है, जिसमें SAP के वैश्विक क्लाइंट पोर्टफोलियो (नॉर्थ अमेरिका, मिडिल ईस्ट/अफ्रीका) और विशेषज्ञ टीम शामिल है। इस कदम से DeltaSSI की SAP एडवाइजरी, इम्प्लीमेंटेशन, ऑटोमेशन और इंटेलिजेंट मैनेज्ड सर्विसेज क्षमताओं में बड़ा इजाफा होगा।

वैश्विक विस्तार और तकनीकी क्षमता में मजबूती
डैलस मुख्यालय वाली DeltaSSI की मौजूदगी पहले से ही United States, India, Canada, United Kingdom और Australia में है। इस अधिग्रहण के बाद कंपनी मिडिल ईस्ट और अफ्रीका में अपने विस्तार को और तेज करेगी। साथ ही, यह S/4HANA, SuccessFactors, Analytics, Business Technology Platform (BTP), Artificial Intelligence (AI) और WalkMe जैसे क्षेत्रों में अपनी विशेषज्ञता को मजबूत करेगी।

CEO ने बताया बड़ा माइलस्टोन
कंपनी के संस्थापक और CEO Pawan Sharma ने कहा, कि दो दशकों के SAP अनुभव के साथ यह अधिग्रहण हमारे लिए एक महत्वपूर्ण माइलस्टोन है। इससे हमारी एंड-टू-एंड SAP क्षमताएं और मजबूत होंगी और हम ग्राहकों को बेहतर समाधान दे पाएंगे।

अनुभवी नेतृत्व टीम बनी रहेगी साथ
इस डील के तहत Nitin Fatnaani और उनकी टीम DeltaSSI के साथ ही काम जारी रखेगी, जिससे SAP और WalkMe प्रैक्टिस को और मजबूती मिलेगी।

About the Author

Vibhor S.
Vibhor S.
विभोर ने IT इंडस्ट्री, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, स्टार्टअप इकोसिस्टम और कॉर्पोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों पर गहन कार्य किया है। विशेष रूप से SAP, ERP, क्लाउड टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और बिजनेस इनोवेशन से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग और विश्लेषण में उनकी मजबूत पकड़ रही है। वर्तमान में विभोर श्रीवास्तव IT, टेक्नोलॉजी और बिजनेस न्यूज पर केंद्रित कंटेंट और रिपोर्ट्स तैयार कर रहे हैं, जहाँ वह इंडस्ट्री ट्रेंड्स, कॉर्पोरेट अपडेट्स और डिजिटल बदलाव से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक सटीक और प्रभावी तरीके से पहुंचा रहे हैं। मीडिया और टेक्नोलॉजी कंटेंट के क्षेत्र में सक्रियता के साथ विभोर ने तथ्यपरक, विश्लेषणात्मक और भरोसेमंद पत्रकारिता के माध्यम से अपनी एक मजबूत और विश्वसनीय पहचान बनाई है।