sona-biscuits-grow-with-sap-s4hana-go-live

Sona Biscuits Limited में GROW with SAP का सफलतापूर्वक गो-लाइव, 3 महीने से कम समय में पूरा हुआ S/4HANA का इम्प्लीमेंटेशन प्रोसेस

Sona Biscuits Limited (SOBISCO), जो भारत के FMCG और बिस्किट निर्माण क्षेत्र में एक प्रमुख नाम है, ने डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए SAP S/4HANA पब्लिक क्लाउड पर GROW with SAP के तहत सफलतापूर्वक गो-लाइव कर लिया है। खास बात यह रही कि यह पूरा ग्रीनफील्ड इम्प्लीमेंटेशन प्रोजेक्ट 3 महीने से भी कम समय में पूरा किया गया। सोना बिस्किट्स में यह पूरा इम्प्लीमेंटेशन प्रोसेस SAP कंसल्टिंग कंपनी SGN Software Private Limited ने किया है।

कंपनी ने इस डिजिटल बदलाव के जरिए अपने मुख्य बिजनेस ऑपरेशन्स को पूरी तरह आधुनिक और सुव्यवस्थित बनाया है। इसमें सोर्सिंग, प्रोक्योरमेंट, इन्वेंट्री मैनेजमेंट, सेल्स और डिस्ट्रीब्यूशन, फाइनेंशियल अकाउंटिंग और मैन्युफैक्चरिंग जैसे अहम क्षेत्रों को स्टैंडर्ड और बेस्ट-प्रैक्टिस आधारित प्रक्रियाओं से जोड़ा गया है।

वित्तीय और ऑपरेशनल मजबूती
इस नई प्रणाली के जरिए कंपनी को अब रियल-टाइम फाइनेंशियल विजिबिलिटी मिल रही है, जिससे खर्च और कैश फ्लो को बेहतर तरीके से ट्रैक किया जा सकता है। साथ ही, इनवॉइस प्रोसेसिंग जैसे रूटीन कार्यों में ऑटोमेशन से दक्षता बढ़ी है और मानवीय त्रुटियां कम हुई हैं।

Supply चेन और Production में सुधार
प्रोक्योरमेंट और इन्वेंट्री मैनेजमेंट में सुधार से सप्लायर के साथ बेहतर तालमेल और सटीक इन्वेंट्री वैल्यूएशन संभव हुआ है। वहीं मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में मटेरियल रिक्वायरमेंट प्लानिंग (MRP) के जरिए उत्पादन योजना को ऑप्टिमाइज किया गया है, जिससे कच्चे माल की कमी की समस्या कम हुई है और शॉप फ्लोर कंट्रोल मजबूत हुआ है।

Sales और Distribution में ऑटोमेशन
सेल्स और डिस्ट्रीब्यूशन प्रोसेस को पूरी तरह ऑटोमेट किया गया है, जिससे सेल्स ऑर्डर का पूरा लाइफ-साइकल अब सहज और तेज हो गया है। यह सिस्टम थर्ड-पार्टी डिस्ट्रीब्यूटर मैनेजमेंट सिस्टम के साथ भी आसानी से इंटीग्रेट होता है और स्कीम व डिस्काउंट जैसे जटिल प्राइसिंग मॉडल को भी संभाल सकता है।

AI और Analytics से मजबूत निर्णय
इस डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को SAP Analytics Cloud और AI-आधारित डैशबोर्ड्स से और अधिक सशक्त बनाया गया है। इससे कंपनी को रियल-टाइम इनसाइट्स मिल रहे हैं, जो तेज और डेटा-आधारित निर्णय लेने में मदद कर रहे हैं।

टीम वर्क और सहयोग की सफलता
इस प्रोजेक्ट की सफलता के पीछे SGN Software कंपनी की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सोना बिस्किट्स कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों और SGN Software Private Limited की SAP इम्प्लीमेंटेशन टीम की प्रतिबद्धता और कुषाण कार्यान्वयन ने इस डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को सफल बनाया।

About the Author

Vibhor S.
Vibhor S.
विभोर ने IT इंडस्ट्री, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, स्टार्टअप इकोसिस्टम और कॉर्पोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों पर गहन कार्य किया है। विशेष रूप से SAP, ERP, क्लाउड टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और बिजनेस इनोवेशन से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग और विश्लेषण में उनकी मजबूत पकड़ रही है। वर्तमान में विभोर श्रीवास्तव IT, टेक्नोलॉजी और बिजनेस न्यूज पर केंद्रित कंटेंट और रिपोर्ट्स तैयार कर रहे हैं, जहाँ वह इंडस्ट्री ट्रेंड्स, कॉर्पोरेट अपडेट्स और डिजिटल बदलाव से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक सटीक और प्रभावी तरीके से पहुंचा रहे हैं। मीडिया और टेक्नोलॉजी कंटेंट के क्षेत्र में सक्रियता के साथ विभोर ने तथ्यपरक, विश्लेषणात्मक और भरोसेमंद पत्रकारिता के माध्यम से अपनी एक मजबूत और विश्वसनीय पहचान बनाई है।