सुलतानपुर। जनपद में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 के अमर शहीदों की स्मृति को सहेजने के लिए शहीद स्मारक सेवा समिति ने बड़ा कदम उठाया है। समिति ने मंगल पाण्डेय, तात्या टोपे, कुंवर सिंह और बहादुर शाह जफर की प्रतिमाएं स्थापित करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए जिलाधिकारी को कलेक्ट्रेट परिसर में स्थान उपलब्ध कराने हेतु मांगपत्र सौंपा गया है।
समिति के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी करतार केशव यादव ने बताया कि जिलाधिकारी कार्यालय के दाहिनी ओर स्थित छोटे पार्क में इन अमर शहीदों की प्रतिमाएं स्थापित करने की अनुमति मांगी गई है। उन्होंने कहा कि यह पहल न सिर्फ शहीदों को श्रद्धांजलि देने का माध्यम बनेगी, बल्कि नई पीढ़ी को देशभक्ति के लिए प्रेरित भी करेगी।
पहले भी स्थापित हो चुकी हैं कई प्रतिमाएं
करतार केशव यादव ने जानकारी दी कि उनकी संस्था पहले भी जनसहयोग से कई महान क्रांतिकारियों की प्रतिमाएं स्थापित करा चुकी है। इन सभी कार्यों में समाज के लोगों का लगातार सहयोग मिलता रहा है।
- जिला पंचायत कार्यालय में भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव
- विकास भवन परिसर में रानी लक्ष्मीबाई
- बस स्टेशन के पास चंद्रशेखर आजाद
- पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला, रोशन सिंह और राजेंद्र लाहिड़ी

दशकों से जारी है सेवा कार्य
समिति के अध्यक्ष ने कहा कि उनकी संस्था पिछले कई दशकों से जनसहयोग के माध्यम से समाजसेवा के कार्य कर रही है। उनका मानना है कि शहीदों की प्रतिमाएं युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनती हैं और उनमें देशहित के प्रति जागरूकता पैदा करती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 1857 के क्रांतिकारियों की प्रतिमाएं स्थापित कराने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी भी शासन स्तर पर लगातार प्रयासरत हैं। इस कार्य में पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. आर.ए. वर्मा और प्रसिद्ध सर्जन डॉ. ए.के. सिंह सहित कई लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
यह भी पढ़ें: सुलतानपुर में बिजली विभाग के जेई पर बदजुबानी का आरोप, जनप्रतिनिधि से फोन पर अभद्रता का मामला गरमाया
डीएम से की मुलाकात, मिला आश्वासन
सोमवार को करतार केशव यादव ने भाजपा नगर अध्यक्ष रीना जायसवाल के साथ जिलाधिकारी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मांगपत्र के साथ पहले से स्थापित प्रतिमाओं के आदेश पत्र भी सौंपे।
जिलाधिकारी ने इस प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए कार्य पूर्ण कराने का आश्वासन दिया है। वहीं, नगर अध्यक्ष रीना जायसवाल ने इसे समाज के लिए एक सराहनीय और प्रेरणादायक पहल बताया है।
About the Author

-
ज्योति सिंह ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत एक क्षेत्रीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म से की, जहाँ उन्होंने रिपोर्टिंग की बुनियादी समझ विकसित की। इसके बाद उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए पत्रकारिता के अलग-अलग आयामों में अनुभव हासिल किया।
पिछले 15 वर्षों के अपने व्यापक पत्रकारिता अनुभव में ज्योति सिंह ने राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन कवरेज की है। विशेष रूप से राजनीतिक घटनाक्रम और नीतिगत विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी मजबूत पकड़ रही है।
वर्तमान में ज्योति सिंह My Nation News में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। यहाँ वह प्रमुख राजनीतिक खबरों, विशेष रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक स्टोरीज़ पर काम करते हुए संपादकीय टीम को अपनी अनुभवी दृष्टि से सशक्त बना रही हैं।
मीडिया जगत में डेढ़ दशक की सक्रियता के साथ ज्योति सिंह ने निष्पक्ष, तथ्यपरक और निर्भीक पत्रकारिता के माध्यम से एक विश्वसनीय और प्रभावशाली पहचान स्थापित की है।
Latest entries
BREAKING NEWSJuly 3, 2026मोदी-ताकाइची वार्ता के बाद भारत-जापान में बड़े समझौते, AI, मेटल और ऊर्जा क्षेत्र को मिलेगा नया बल
BREAKING NEWSJuly 3, 2026अब नोएडा से 16 शहरों तक बिना रुके सफर, एयरपोर्ट ने शुरू की सीधी उड़ानें
BREAKING NEWSJuly 2, 2026वेनेज़ुएला में जान गंवाने वाले भारतीय नाविक के परिजनों ने मामले को छिपाने का लगाया आरोप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट मांगी
POPULARJune 16, 2026विश्व कप 2026 में गूंजा भारतीयों का नाम: भारत नहीं पहुंचा, लेकिन 4 भारतीय मूल के खिलाड़ी दुनिया के सबसे बड़े मंच पर!






