पंजाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के साथ जो कांग्रेस के नेताओं ने किया है। वह निन्दीय ही नहीं है बल्कि , अपराधिक साजिश है। दिल्ली भाजपा की प्रवक्ता अनुजा कपूर का कहना है कि कांग्रेस हर मोर्चे पर फैल है इसलिये इस कदर घिनौनी हरकत में उतर आयी है। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) की लोकप्रियता देश –दुनिया में बढ़ रही है। इससे कांग्रेस बौखलाई हुई है। पंजाब में इस बार विधान सभा चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जायेगा। देश के प्रत्येक राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी। कोरोना काल से लेकर जो भी परेशानी देश में आयी है उसका प्रधानमंत्री ने कुशलता पूर्वक सामना किया है। कांग्रेस ने अपने शासन काल में इस कदर भ्रष्ट्राचार किया है कि अब वह सामने आ रहे है। भाजपा ने अपने शासन काल में हर क्षेत्र में विकास किया है और विकास किया जा रहा है। जो कांग्रेस को पसंद नहीं आ रहा है।
अनुजा कपूर ने कहा कि इसी साल होने वाले पांच राज्यों के विधान सभा के चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने तो गिरी हुई राजनीति की है और गैर जिम्मेदराना हरकत की है। अब मुख्यमंत्री चन्नी कह रहे है कि प्रधानमंत्री के साथ सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई है। जबकि चूक ही नहीं बल्कि ये एक साजिश थी। प्रधानमंत्री के साथ सुरक्षा में किया गया धोखा देश के साथ धोखा है। जिससे को देशवासी कभी माफ नहीं करेंगे।
. @BJP4India डीजीपी ने क्यों पूरी व्यवस्था और रूट सुरक्षित है, ऐसा संदेश प्रधानमंत्री जी की सुरक्षा टीम को दिया?
पंजाब के वो कौन कांग्रेस सरकार में आला अधिकारी हैं जो इस अलर्ट के बाद भी प्रधानमंत्री जी को सुरक्षा देन के लिए कोई भी कदम नहीं उठा रहे थे?
– श्रीमती @smritiirani
— Anuja Kapur (@anujakapurindia) January 12, 2022
. @siddharthanbjp भाजपा मोर्चो द्वारा दिल्ली में केजरीवाल सरकार की नई शराब नीति के खिलाफ चौराहों पर प्रदर्शन किया गया। pic.twitter.com/xXALHZlnWb
— Anuja Kapur (@anujakapurindia) January 12, 2022
About the Author

-
ईशा यादव पिछले 6 वर्षों से मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और अपनी जिम्मेदार व जमीनी रिपोर्टिंग के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत न्यूज़ रिपोर्टिंग से की और धीरे-धीरे राजनीतिक तथा सामाजिक विषयों की गंभीर कवरेज में अपनी अलग पहचान बनाई।
समसामयिक घटनाओं की सूक्ष्म समझ, तथ्यों की पड़ताल और स्पष्ट प्रस्तुति उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषताएँ हैं। फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और संतुलित दृष्टिकोण के साथ खबरों को सामने रखा।
वर्तमान में ईशा यादव My Nation News में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में वे राजनीतिक घटनाक्रम, सामाजिक सरोकारों और विशेष रिपोर्ट्स पर काम करते हुए विश्वसनीय और प्रभावशाली पत्रकारिता को आगे बढ़ा रही हैं।
लगातार सीखने की प्रवृत्ति और जनहित को प्राथमिकता देने के दृष्टिकोण के साथ ईशा यादव मीडिया जगत में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।
Latest entries
ENTERTAINMENTMarch 29, 2026बंगाली अभिनेता Rahul Arunoday Banerjee का 43 साल की उम्र में निधन, शूटिंग के दौरान हादसा
ENTERTAINMENTMarch 28, 2026Dhurandhar: The Revenge का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 8 दिन में 1000 करोड़ पार
ENTERTAINMENTMarch 28, 2026A24 की नई कॉमेडी फिल्म ‘Peaked’ में नजर आएंगी Dua Lipa, हाई स्कूल रीयूनियन पर आधारित होगी कहानी
ENTERTAINMENTMarch 28, 2026क्रिसमस पर रिलीज होगी ‘जुमांजी 3’, ‘एवेंजर्स’ और ‘ड्यून 3’ से बॉक्स ऑफिस टक्कर






