दिल्ली के राजेंद्र नगर से विधायक राघव चड्ढा ने आज दिल्ली विधानसभा से इस्तीफा दे दिया. आम आदमी पार्टी ने पंजाब से उन्हें राज्यसभा भेजने का फैसला किया है. राघव चड्ढा ने सोमवार को नामांकन दाखिल किया था. राज्यसभा में जाने को लेकर उन्होंने कहा, "केजरीवाल सरकार और मैंने बतौर विधायक अपने क्षेत्र में बहुत काम किए. जितना संभव था उतना काम किया गया."

’एक क्लास से दूसरी क्लास में मेरा प्रमोशन हो गया'

उन्होंने कहा, "हमारे विधानसभा के सभी लोग शुक्रगुजार हैं. सदन जरूर बदलेगा, लेकिन सेवा चलती रहेगी. ये सिर्फ आम आदमी पार्टी में ही हो सकता है कि ऑर्डिनरी घर से आने वाले बच्चों को मौका और इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है. मैं अपने नेता केजरीवाल जी का धन्यवाद करता हूं. एक क्लास से दूसरी क्लास में मेरा प्रमोशन हो गया है. जय हिंद."

हो सके तो फिर लौटकर आना: रामवीर सिंह बिधूड़ी

वहीं, दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा, "हम राघव चड्ढा को बहुत मिस करेंगे, हो सके तो फिर लौटकर आना." बता दें कि आप नेता राघव चड्ढा ने दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल को इस्तीफा सौंपा.

दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष भी थे राघव चड्ढा

राघव चड्ढा ने पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य में आम आदमी पार्टी की कमान संभाली थी, जिसके बाद पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेजने का फैसला किया है. राघव चड्ढा, दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष भी थे. मंगलवार को दिल्ली सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर बताया कि अब ये जिम्मेदारी सौरभ भारद्वाज को सौंपी गई है. सौरभ भारद्वाज दिल्ली के ही ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं.

ये भी पढ़ें-

<a title="कर्नाटक हाई कोर्ट ने कहा- पत्नी से रेप केस में नहीं बच सकता पति, सांसदों को ‘चुप्पी की आवाज’ पर देना चाहिए ध्यान" href="https://www.abplive.com/news/india/rape-is-rape-karnataka-high-court-declines-to-drop-marital-rape-case-against-man-2087630" target="">कर्नाटक हाई कोर्ट ने कहा- पत्नी से रेप केस में नहीं बच सकता पति, सांसदों को ‘चुप्पी की आवाज’ पर देना चाहिए ध्यान

<a title="बिलावल भुट्टो ने इमरान खान को कहा ‘चूहा’ और बुजदिल, जो अविश्वास प्रस्ताव से भाग रहा है" href="https://www.abplive.com/news/world/bilaval-bhutto-called-imran-khan-rat-who-is-running-away-from-no-confidence-motion-2087596" target="">बिलावल भुट्टो ने इमरान खान को कहा ‘चूहा’ और बुजदिल, जो अविश्वास प्रस्ताव से भाग रहा है

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया