छत्तीसगढ़ में सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी BJP के असंतुष्ट नेताओं से संपर्क साधने की आम आदमी पार्टी की कोशिश से जुड़ी खबरों के बीच बड़ी खबर सामने आई है. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंह देव ने कहा कि उनके लिए कांग्रेस से आगे सोचना भी मुश्किल है, क्योंकि उनके परिवार की पांच पीढ़ियां पार्टी से जुड़ी रही हैं. सिंह देव ने शनिवार को रायपुर प्रेस क्लब में मीडियाकर्मियों के साथ अनौपचारिक बातचीत के दौरान इस बात से इनकार नहीं किया कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने उनसे संपर्क किया था.

सिंह देव ने कहा, “मैं अरविंद केजरीवाल जी से नहीं मिला हूं, लेकिन यह भी सच है कि राजनीति में बहुत से लोग संपर्क में रहते हैं और संपर्क बनाते भी हैं. ऐसा नहीं है कि लोगों ने मुझसे संपर्क नहीं किया, लेकिन मैंने उनसे कहा कि मेरे परिवार की पांच पीढ़ियां कांग्रेस से जुड़ी रही हैं और मैं इससे आगे सोच भी नहीं सकता. सोनिया जी और राहुल के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है.'

उन्होंने कहा, मैं कभी भी BJP में नहीं जाऊंगा. मैं ऐसी राजनीति में नहीं जाना चाहता, जिस पार्टी के साथ मेरे वैचारिक मतभेद हैं. मैं वहां जनप्रतिनिधि के तौर पर काम नहीं कर सकता. पिछले साल कथित सत्ता साझेदारी फॉर्मूले के तहत नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के चलते छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार में संघर्ष देखने को मिला था. इस फॉर्मूले के तहत भूपेश बघेल और सिंह देव को मुख्यमंत्री कार्यकाल साझा करना था. साल 2018 के विधानसभा चुनाव में BJP को शिकस्त देकर सत्ता में आई कांग्रेस ने बघेल को मुख्यमंत्री बनाया था. हालांकि पार्टी का एक गुट कई बार यह दावा कर चुका है कि समझौते के तहत सिंह देव को ढाई साल के बाद मुख्यमंत्री बनाया जाना था.

ये भी पढ़ें- क्या BJP के खिलाफ विरोधी मोर्चे की अगुवाई करेंगे NCP चीफ शरद पवार? दिया ये बड़ा बयान

ये भी पढ़ें- रिपोर्ट से खुलासा- हिरण के सींगों से निकले खून से नहाते हैं पुतिन, कैंसर के डॉक्टर के साथ करते हैं यात्रा

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया