ABG Shipyard Scam: देश के सबसे बड़े बैंकिंग घोटाले के आरोपी ऋषि अग्रवाल से CBI ने की पूछताछ

<p style="text-align: justify;"><strong>ABG Shipyard Scam:</strong> देश के सबसे बड़े बैंकिंग घोटाले के मुख्य आरोपी ऋषि अग्रवाल से CBI ने पूछताछ की है. पूछताछ के बाद ऋषि अग्रवाल को सीबीआई ने वापस भेज दिया. सीबीआई ने पिछले दिनों एबीजी शिपयार्ड लिमिटेड और उसके तत्कालीन चेयरमैन और प्रबंध निदेशक ऋषि कमलेश अग्रवाल के साथ अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी इसी आधार पर बैंकों के समूह के साथ 22,842 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी मामले में एबीजी शिपयार्ड लि., उसके पूर्व प्रवर्तकों के साथ अन्य के खिलाफ मनी लांड्रिंग का आपराधिक मामला दर्ज किया है.</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News