एबीपी के अंडरकवर टीम ने दिल्ली के आठ जगहों पर साल का सबसे बड़ा स्टिंग ऑपरेशन किया है. इस स्टिंग में साफ देखा जा सकता है कि कैसे दिल्ली के पूंजीपति देश के पैसों को लूट रहे हैं. कई जगह पार्षद के पति कैमरे में पैसे की मांग करते कैद हुए नजर आ रहे हैं.

वहीं इस सनसनीखेज खुलासे और एबीपी न्यूज के स्टिंग पर बोलते हुए दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि पार्टी ने उन पार्षदों को सदस्यता से निष्कासित कर दिया है. पार्षदों के एक्पोज होने पर उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी में करप्शन को लेकर जीरो टॉलरेंस पॉलिसी है. हम फिलहाल तथ्यों की जांच कर रहे हैं. वहीं जिन पार्षदों को वीडियो में देखा गया है उन्हें तत्काल प्रभाव से पार्टी की सदस्यता से निष्कासित किया गया है.

हनुमान जयंती की दी शुभकानाएं

इसके अलावा हनुमान जयंती के मौके पर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने परिवार के साथ कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन किया. उन्होंने कहा कि बाबा हनुमान जी सब पर कृपा करने वाले हैं. पूरी दिल्ली में खुशहाली हो. परिवार के साथ दर्शन किए. दिल्लीवासियों को शुभकामनाएं देता हूं.

आजान पर बोले प्रदेश अध्यक्ष

अजान और हनुमान चालीसा की बात पर प्रदेश मंत्री ने कहा कि विवाद की बात हिंदू समाज की तरफ से नहीं उठती. मंदिर में समय निश्चित होता है लेकिन अजान का वाल्यूम तेज होता है. इस आवाज से विद्यार्थी को पढ़ने में दिक्कत भी बोती है.

ये भी पढ़ें:

Kulgam Encounter: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, कुलगाम में एक पाकिस्तानी समेत 2 आतंकियों को किया ढेर

Jammu And Kashmir: जम्मू कश्मीर में गर्मी से मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक जताई बारिश की संभावना

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया