UP Election 2022 Predictions: उत्तर प्रदेश विधानसभा (Uttar Pradesh Election) चुनाव अब नज़दीक है. कुछ दिनों में तारीखों का एलान भी हो जाएगा. इस बीच यूपी में इन दिनों मथुरा (Mathura) का मुद्दा एक बार फिर उठाया जा रहा है. पिछले साल एक दिसंबर को यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या (Keshav Prasad Maurya) ने ट्वीट किया अयोध्या काशी भव्य मंदिर निर्माण जारी है. मथुरा की तैयारी है.

इस ट्वीट के बाद मथुरा का मुद्दा गरमा गया था. हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि हमने कहा था अयोध्या में प्रभु राम का भव्य मंदिर का निर्माण कार्य प्रारंभ कराएंगे. पीएम मोदी ने कार्य प्रारंभ करा दिया है, उससे आप सभी खुश हैं. अभी काशी में भगवान विश्वनाथ का धाम भी भव्य रुप में बन रहा है.

बीजेपी (BJP) नेताओं के इन बयानों से सवाल उठ रहा है कि क्या मथुरा का मुद्दा उठाकर बीजेपी ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही है? इस अहम सवाल को एबीपी न्यूज़ ने सी वोटर के ज़रिए जनता के सामने रखा. सर्वे में लोगों से पूछा गया कि क्या बीजेपी इस मुद्दे को उठाकर ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही है ?

इस सवाल पर 31 फीसदी लोगों ने हां में जवाब दिया, जबकि 57 फीसदी लोगों ने कहा कि नहीं बीजेपी ध्रुविकरण की राजनीति नहीं कर रही. वहीं 12 फीसदी लोगों ऐसे भी थे जिन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता.

मथुरा का मुद्दा उठाकर बीजेपी ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही है ?

हां- 31%
नहीं-57%
पता नहीं-12%

Akhilesh Vs Yogi: सीएम योगी ने उठाया सवाल तो अब अखिलेश यादव ने दिया जवाब, बताया कैसे यूपी में फ्री देंगे 300 यूनिट बिजली

Covid 19 Restrictions: पश्चिम बंगाल में कड़े प्रतिबंध लागू, स्कूल-कॉलेज से लेकर पार्लर-जिम तक सब बंद, लोकल ट्रेन को लेकर हुआ ये फैसला

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया