ABP C-Voter Survey Election 2022: उत्तर प्रदेश में सियासत इस वक्त चरम पर है. आने वाले वक्त में विधानसभा चुनाव हैं, ऐसे में सभी पार्टियां एक दूसरे पर वार पलटवार कर रही हैं. इस बीच इत्र कारोबारी पीयूष जैन के कानपूर और कन्नौज के घरों पर मारे गए छापे के दौरान मिले अरबों रुपये का मामला राजनीतिक रंग भी ले चुका है. इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर अमित शाह और सीएम योगी तक समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव को घेरने में जुटे हैं. वहीं दूसरी ओर अखिलेश यादव ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि जो पैसा निकला है, अंत में देखेंगे कि ये पैसा बीजेपी का ही निकलेगा.

इस पूरे मामले को लेकर राजनेता एक दूसरे पर इत्र कारोबारी से कनेक्शन के आरोप लगा रहे हैं. कुछ ही महीनों में सूबे में चुनाव हैं. ऐसे में ये सवाल बेहद अहम भी हो जाता है. इसी को देखते हुए एबीपी न्यूज़ ने सी वोटर के सर्वे के ज़रिए इस मुद्दे को लोगों के सामने उठाया. सी वोटर सर्वे में सवाल किया गया कि क्या कन्नौज कैश कांड का राजनीतिक कनेक्शन है? इस सवाल पर 77 लोगों ने माना कि इसका राजनीतिक कनेक्शन है. इसके अलावा 23 फीसदी लोगों का मत ये भी था कि इस मामले में कोई राजनीतिक कनेक्शन नहीं है.

क्या कन्नौज कैश कांड का राजनीतिक कनेक्शन है ?
सी वोटर का सर्वे

हां-77%
नहीं-23%

पीएम मोदी ने आज कही ये बात

पीएम नरेंद्र मोदी ने बिना नाम लिए कानपुर में इत्र कारोबारी के घर छापे की चर्चा करते हुए कहा, "मैं सोच रहा था बीते दिनों जो बक्से भर-भर के नोट मिले हैं, उसके बाद भी ये लोग यही कहेंगे कि ये भी हमने ही किया है. साथियों आप कानपुर वाले तो बिजनेस को, व्यापार-कारोबार को अच्छे से समझते हैं."

इस दौरान पीएम ने कहा कि जिन दलों की आर्थिक नीति ही भ्रष्‍टाचार हो वह यूपी का विकास नहीं कर सकते हैं. मेट्रो रेल परियोजना की शुरुआत करने के बाद कानपुर नगर के रेलवे ग्राउंड, निराला नगर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, "जिन दलों की आर्थिक नीति ही भ्रष्टाचार हो, जिनकी नीति ही बाहुबलियों का आदर सत्कार हो, वह उप्र का विकास नहीं कर सकते."

अखिलेश यादव ने किया पलटवार

अखिलेश यादव ने कन्नौज में एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में कहा कि जो छापा पड़ा है, जो पैसा निकला है…अंत में देखेंगे कि यह पैसा बीजेपी का ही निकलेगा. साथ ही उन्होंने कहा, ”पीएम मोदी कहीं न कहीं इत्र को बदनाम कर रहे हैं, उस कन्नौज को बदनाम कर रहे हैं, जिसने कितनों को रोजगार दिया है, कारोबार दिया है.”

एसपी सुप्रीमो ने कहा, ”इन्होंने (बीजेपी) इत्र के कारोबार को बढ़ाने के लिए तो कुछ नहीं किया है, लेकिन इत्र को बदनाम करने के लिए जरूर कर रहे हैं. जो छापा पड़ा है, जो पैसा निकला है…अंत में देखेंगे कि यह पैसा बीजेपी का ही निकलेगा. बीजेपी बताए कि नोटबंदी के बावजूद उसके पास से इतना पैसा कहां से मिला और किन बैंकों ने पैसा देने का काम किया.”

PM Modi और Amit Shah ने कारोबारी के घर छापे का किया जिक्र, अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कही ये बात

Graded Response Action Plan: दिल्ली में जिम, स्पा और सिनेमाघर रहेंगे बंद, मेट्रो, रेस्टोरेंट को 50 फीसदी क्षमता के साथ इजाजत

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया